videos

जानिए कौन हैं Mouni Roy के होने वाले पति Suraj Nambiar ?

Who is Mouni Roy's to be groom Suraj Nambiar?:- मौनी रॉय 27 जनवरी, 2022 को दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी करेंगी। खैर, क्या आप जानते हैं कि सूरज नांबियार कौन हैं? आज के इस वीडियो में हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं

Satakshi Singh   |    January 14, 2022 6:55 PM IST
 

Mouni Roy's To Be Groom Suraj Nambiar: मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वो अपनी शादी की न्यूज के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। ‘नागिन’ फेम मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मौनी रॉय 27 जनवरी, 2022 को दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी करेंगी। मौनी काफी लम्बे समय से सूरज को डेट कर रही हैं लेकिन उन्होंने यह बात मीडिया से छुपाकर रखी। मौनी रॉय की जिंदगी में सूरज की एंट्री कब हुई और वो क्या करते हैं? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो फैंस के दिमाग में घूम रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ के इस वीडियो में आपको मौनी रॉय के सपनों के राजकुमार सूरज के बारे में हर जरूरी जानकारी जानने को मिलेगी। वैसे आपको मौनी और सूरज की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।