19 मिनट 34 सेकंड के वीडियो से लेकर ट्रेन में प्राइवेट हरकत तक... अश्लीलता बनी यूथ की फेवरेट; 2050 में आएगी बर्बादी?

Why Controversial Content Goes Viral Like 19 min 34 sec Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट भर-भरकर वायरल हो रहा है. इसकी वजह क्या है? क्या लोगों को यही सब पसंद आ रहा है? आइए इस पर चर्चा करते हैं.

By: Kavita  |  Published: January 7, 2026 3:22 PM IST

19 मिनट 34 सेकंड के वीडियो से लेकर ट्रेन में प्राइवेट हरकत तक... अश्लीलता बनी यूथ की फेवरेट; 2050 में आएगी बर्बादी?

Why Controversial Content Goes Viral Like 19 min 34 sec Video: साल 2026 चल रहा है और आज के समय में बच्चे बच्चे के पास फोन होता है. स्कूल जाने वाले बच्चे सोशल मीडिया के महारथी बन चुके हैं और यही टीनेजर आज के समय में सोशल मीडिया पर भरपूर फायदा उठा रहे हैं. एक समय था जब सोशल मीडिया पर किसा का प्राइवेट या कॉन्ट्रोवर्शियल फोटो वायरल होना भी बहुत बड़ी बात मानी जाती थी, लेकिन आज के समय में हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी का कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट दिख जाता है. बीते दिनों ही 19 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़का लड़की की अश्लील हरकतें दिखीं. इसके अलावा, ट्रेन में बच्चे अश्लील हरकत करते पकड़े गए, लेकिन ऐसे वीडियो ने आज समाज पर ढेर सारे सवाल खड़े कर दिए हैं. आज के समय में यूथ या फिर टीनेजर इन सवालों के कटघरे में खड़े हैं.

क्या टीएनेजर और यूथ को सिर्फ कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट चाहिए?

सोशल मीडिया (Social Media) को ज्ञान का भंडार कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इंटरनेट पर हर सवाल का जवाब मिलता है और यहां पर हर मुद्दे पर आपको डीटेल में चीजें मिलती है, लेकिन फिर भी हर दूसरे दिन लोगों के फोन में अश्लील कंटेंट देखने के लिए मिलता है. आज के समय में भारत ऐसे वीडियोज देखने पर पहले नंबर पर आता है. हैरानी की बात यह है कि इन वीडियो में स्कूल और कॉलेज के बच्चे होते हैं, जो अपने माता-पिता की इज्जत को दांव पर रख देते हैं. इन्हें देखने वाले भी इन्हीं में से एक होते हैं और इसी वजह से अब सवाल उठ रहा है कि क्या सिर्फ कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट ही लोगों को पसंद बन चुका है.

TRENDING NOW

कैसे वायरल होते हैं ये अश्लील कंटेंट?

सोशल मीडिया पर जैसे ही कोई एक कॉन्ट्रोवर्शियल फोटो या वीडियो वायरल होता है तो साथ में लोग ये भी बोलते हैं कि इसे शेयर न करें, लेकिन सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों पर ये कहावत भी सही बैठती है. यहां पर लोगों के खाने के दांत अलग और दिखाने के अलग होते हैं. लोग धड़ल्ले से अश्लील वीडियो को फोन में डाउनलोड करते हैं और जगह जगह शेयर करते हैं. कई बार वीडियोज मिलियन में शेयर किया जाता है. इतना ही नहीं, रात का फायदा उठाकर ऐसे कंटेंट को अलग अलग गंदी साइट पर लगा दी जाती है, जिससे वीडियो को हाइप आसानी से मिल जाता है.

कैसे होती है अश्लील वीडियो से कंपनियों की मोटी कमाई?

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे वीडियो और फोटोज को वायरल करने का एक जाल बना हुआ है. इसके पीछे कई कंपनियों के हाथ है, जो सरकार की नजरों से छुपकर पैसों के लिए ऐसा काम करती है. इसका एक उदाहरण टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया था, जिसमें एक एपिसोड में दिखाया गया था कि कैसे एक कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो को वायरल करने के लिए कंपनी ने मोटी रकम लगाई थी और जैसे ही वो वीडियो वायरल होती है तो कंपनी की मोटी कमाई होती है. इसी तरह कंपनियां ऐसे वीडियोज से मोटा पैसा लगाती है.

विवादित कंटेंट को रोकने का सरकार का क्या है प्लान?

सोशल मीडिया पर कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट को रोकने के लिए सरकार ने भी सख्त कदम उठाया हुआ है. मीडिया के अनुसार, सरकार ने ऐसे वीडियो को शेयर करने, फॉरवर्ड करने को कानूनी अपराध माना है. ऐसा करने पर सीधा 3 साल की जेल और 5 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है.

क्या साल 2050 में अश्लील कंटेंट हो जाएगी आम बात?

अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या टीनेजर और यूथ की अब कोई सीमा नहीं है. एक तरफ सोशल मीडिया पर कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट भरे पड़े हैं तो दूसरी तरफ आज की जनरेशन के बीच पार्टी, क्लबिंग और शराब का चलन तेजी से बढ़ा है, जिसका उदाहरण हम नए साल पर देख चुके हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में अश्लीलता और कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट लोगों के लिए आम बात हो जाएगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.