Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Holi 2026: जब फुका जया बच्चन का दिल... 6 मिनट 6 सेकेंड का वो गाना जिसे हरिवंशराय बच्चन ने लिखा, अमिताभ ने गाया और रेखा ने किया...

Amitabh Bacchan father Harivansh Rai Bachchan Wrote This Holi Song: होली का एक गाना ऐसा भी है जिसे अमिताभ बच्चन के पिता हरीवंश राय बच्चन ने लिखा था. इस गाने में जया बच्चन, रेखा और अमिताभ बच्चन ने खूब रंग जमाया था.

By: Shivani Duksh  |  Published: March 4, 2026 8:19 AM IST

Holi 2026: जब फुका जया बच्चन का दिल... 6 मिनट 6 सेकेंड का वो गाना जिसे हरिवंशराय बच्चन ने लिखा, अमिताभ ने गाया और रेखा ने किया...
Holi 2026: जब फुका जया बच्चन का दिल... 6 मिनट 6 सेकेंड का वो गाना जिसे हरिवंशराय बच्चन ने लिखा, अमिताभ ने गाया और रेखा ने किया...

6 minute 6 Second Holi Song: आज देशभर में लोग होली (Holi 2026) का त्योहार मना रहे हैं. लोग अपने रंग और पिचकारी लेकर होली खेलने निकल गए हैं. ऐसे में होली पार्टीज होली के गानों के बिना कैसे पूरी हो सकती हैं. अमिताभ बच्चन की फिल्मों के कई गाने ऐसे हैं जो कि हर होली पार्टी की शान बन जाते हैं. आज हम अमिताभ बच्चन के एक ऐसे ही गाने के बारे में बात करने वाले हैं. अमिताभ बच्चन का एक होली का गाना ऐसा भी है, जिसे उनके पिता ने लिखा और उन्होंने गाया था. इतना ही नहीं, इस गाने में अमिताभ बच्चन अपनी एक्स और पत्नी के साथ खूब थिरकते नजर आए थे. हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सिलसिला' (Silsila) के गाने 'रंग बरसे चुनर वाली' के बारे में जो कि आज भी हर पार्टी की शान बढ़ाता है. जैसे ही ये गाना बजता है वैसे ही लोग थिरकने लग जाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि 'रंग बरसे चुनर वाली' गाने को अमिताभ बच्चन के पिता और देश के मशहूर कवि हरिवंशराय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) ने लिखा था. इस गाने को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी आवाज से सजाया था. 45 साल पुराने इस गाने में अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्स रेखा और पत्नी जया बच्चन के साथ इस गाने को फिल्माय था. इस फिल्म में रेखा (Rekha) के अलावा संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) भी नजर आए थे.

भजन से इंस्पायर है 'रंग बरसे चुनर वाली' गाना

'रंग बरसे चुनर वाली' गाने में इन चारों सितारों ने खूब रंग जमाया था. आपको बता दें कि 'रंग बरसे चुनर वाली' गानेकी प्रेरणा मीरा बाई के एक भजन से ली गई थी. खुद अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. बिग बी ने बताया था कि वो बचपन से रंग बरसे ओ मीरा, भवन में रंग बरसे... नाम का मीरा का भजन खूब सुनते आए हैं. एक होली पार्टी में अमिताभ बच्चन ने ये गाना सबको गाकर सुनाया था. तब यश चोपड़ा ने इस गाने को जया बच्चन की फिल्म सिलसिला में लेने का फैसला किया. जिसके बाद हरिवंश राय बच्चन ने एक नए सिरे से इस भजन को लिखा.

'रंग बरसे चुनर वाली' गाने के बन चुके हैं इतने रीमिक्स

हरिप्रसाद चौरसिया और शिव कुमार शर्मा ने मिलकर इसे कंपोज किया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने के अब तक करीब 600 से ज्यादा रीमिक्स बन चुके हैं. 1981 में आई फिल्म सिलसिल बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी. हालांकि ये गाना लोगों के दिलों में अपनी जगह बना गया. बड़ी मुश्किल से जया बच्चन रेखा के साथ इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हुई थीं. फिल्म के कई सीन्स में जया बच्चन और रेखा की सौतन वाली जोड़ी देखने को मिली थी. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…