आमिर खान और गौरी स्प्रैट का वीडियो वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने 5 जुलाई यानी रविवार को तीसरी शादी की है. 61 साल के आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की है. अब से आमिर खान और गौरी स्प्रैट कानूनी तौर पर पति-पत्नी हो गए हैं. इस कपल की शादी में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के अलावा कुछ चर्चित हस्तियां मौजूद रहीं. आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्टर ने अपनी नई दुल्हनिया के साथ डांस किया है. वहीं, आमिर ने भरी महफिल में गौरी को गले लगाया और किस किया. दोनों का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को शादी की बधाई दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान शादी की प्रोसेस पूरा होने के बाद पत्नी गौरी स्प्रैट का हाथ चूमते हैं. वहां पर मौजूद सभी लोग कपल को ताली बजाकर बधाई देते हैं. इसके बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने फिल्म इंडस्ट्री से आए कुछ लोगों के साथ डांस किया. दोनों ने डांस करते हुए एक-दूसरे को गले लगाया और आमिर खान ने अपनी नई दुल्हन गौरी स्प्रैट को किस किया. कपल का प्यारा बॉन्ड देखकर सभी काफी खुश नजर आए. आमिर खान और गौरी स्प्रैट का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
View this post on Instagram
बताते चलें कि आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट की भी पहले एक शादी हो चुकी है. उनका एक छोटा बेटा है. इस शादी कै दौरान गौरी स्प्रैट मौजूद था. वहीं, आमिर खान के तीनों बच्चे भी शादी में शामिल हुए. बताते चलें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिश्ता बीते साल यानी 2025 में ऑफिशियल हुआ था. एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन पर बताया था क वह और गौरी स्प्रैट रिलेशनशिप में हैं. गौरतलब है कि गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी और दोनों का साल 2002 में तलाक हो गया था. इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव के साथ शादी की थी और दोनों साल 2021 में तलाक हो गया था. आमिर खान की पहली शादी से दो बच्चे और दूसरी शादी से एक बच्चा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.