राहुल रॉय का वीडियो वायरल हो रहा है.
साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) को काफी पसंद किया गया है और इसकी आज भी चर्चा होती है. इस फिल्म में नजर आने वाले स्टार्स राहुल रॉय (Rahul Roy) और अनु अग्रवाल को काफी फेम मिला था. हालांकि, दोनों स्टार्स लाइमलाइट से दूर रहते हैं. इसी बीच 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसकी जमकर चर्चा हो रही है. दरअसल, उनको मुंबई के वर्सोवा में स्पॉट किया गया है, अपने सामान को खुद ले जाते दिख रहे हैं. एक बार में उनको पहचानना मुश्किल हो रहा है. राहुल रॉय का लेटेस्ट वीडियो सामने आने के बाद लोग रिएक्शन दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि लोगों ने क्या कहा है.
बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राहुल रॉय मुंबई के वर्सोवा इलाके में नजर आ रहे हैं और वह जहां से गुजर रहे हैं, वहां पर जेसीबी बिल्डिंग गिराई जा रही है. एक्टर अपना सामान लेकर पदैल चलते नजर आ रहे हैं. राहुल रॉय के बड़े बालों ने उनका लुक बदल दिया और इसलिए उनको पहचान पाना मुश्किल हो रहा है. उनके वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट की झड़ी लगा दी. एक फैन ने लिखा है, 'वक्त-वक्त की बात है.' एक फैन ने लिखा है, 'आशिकी में लोगों का यही हाल होता है.' एक फैन ने लिखा है, 'ये क्या हाल हो गया है.' एक फैन ने लिखा है, 'इनको भी फिल्म दे दो.'
बताते चलें कि राहुल रॉय ने डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस अनु अग्रवाल नजर आई थी फिल्म 'आशिकी' से राहुल रॉय को जबरदस्त फेम मिला और उनके साथ अधिकतर फिल्ममेकर्स काम करना चाहते थे. फिल्म 'आशिकी' बाद ये आलम था कि राहुल रॉय को एक साथ कई फिल्में मिलीं. यही उनकी सबसे भूल साबित हुई. दरअसल, राहुल रॉय ने बिना सोचे-समझे फिल्में साइन कर लीं और इनमें से कई बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गईं. इसके बाद उन्हें मिला स्टारडम खत्म होता चला गया. गौरतलब है कि राहुल रॉय ने टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 1 अपने नाम किया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.