एक्ट्रेस और स्टूडेंट की इंस्टाग्राम चैट का स्क्रीनशॉट वायरल, 'डर्टी टॉक' मैसेज ने सोशल मीड...
एक्ट्रेस और स्टूडेंट की इंस्टाग्राम चैट का स्क्रीनशॉट वायरल, 'डर्टी टॉक' मैसेज ने सोशल मीडिया पर मचाया जबरदस्त हंगामा!
एक एक्ट्रेस पर एक छात्र के साथ अश्लील चैट और पैसों की मांग के गंभीर आरोप लगे हैं. वायरल स्क्रीनशॉट्स के बीच एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था. जानिए इस विवाद का पूरा सच.
By: Shreya Pandey | Published: April 22, 2026 12:24 PM IST
ज्योति सक्सेना का डर्टी टॉक स्क्रीनशॉट वायरल
ग्लैमर की दुनिया में चमक-धमक जितनी ज्यादा है, विवादों भी उतना ही होता है. म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना इस वक्त एक बेहद संगीन और चौंकाने वाले विवाद में घिर गई हैं. इंटरनेट पर कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस की इमेज पर सवाल खड़ा कर दिया है. हाल ही में एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना का नाम एक ऐसे ही इंस्टाग्राम स्कैंडल में उछला है, जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है. आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला और एक्ट्रेस ने इस पर क्या सफाई दी है.
क्या है वायरल चैट का पूरा विवाद?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, ज्योति सक्सेना की एक स्टूडेंट के साथ कथित तौर पर अश्लील बातचीत हुई. इन स्क्रीनशॉट्स में यह दिखाया गया है कि न्यूड वीडियो कॉल के बदले पैसों की डिमांड की गई थी. चैट में शुरुआत में 20,000 रुपये की मांग की गई, लेकिन जब सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एक छात्र बताते हुए मजबूरी जाहिर की, तो कथित तौर पर यह रकम घटाकर 8,000 रुपये कर दी गई. इन स्क्रीनशॉट्स के सामने आते ही लोगों ने एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया.
एक्ट्रेस ने किया खुलासा
विवाद के तूल पकड़ते ही ज्योति सक्सेना ने खामोशी तोड़ी और फेसबुक पर एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. उन्होंने इन सभी चैट्स को पूरी तरह से फर्जी बताया है. एक्ट्रेस का दावा है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट पिछले दो महीनों से उनके कंट्रोल में नहीं था, यानी उसे हैक कर लिया गया था. ज्योति के मुताबिक, किसी ने उनकी इमेज और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करके उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की है.
साइबर सेल में पहुंची लड़ाई
ज्योति सक्सेना ने इस घटना को एक गंभीर साइबर अपराध बताया है. उन्होंने बताया कि उनकी लीगल टीम ने इस मामले में पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है. एक्ट्रेस ने अपने फैंस और मीडिया से भावुक अपील करते हुए कहा है कि जब तक उनका अकाउंट वापस नहीं मिल जाता, तब तक उस पर होने वाली किसी भी गतिविधि या मैसेज पर यकीन न करें.
बॉलीवुड में हैकिंग का बढ़ रहा खतरा
यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी कलाकार के साथ ऐसा हुआ हो. साइबर अपराधी अक्सर सेलिब्रिटी के अकाउंट हैक कर उनके फॉलोअर्स से पैसे ठगने या उनकी इमेज खराब करने की कोशिश करते हैं. ज्योति सक्सेना को साल 2018 की फिल्म 'लाछी' से शोहरत मिली थी. अब एक्ट्रेस साइबर फ्रॉड का शिकार बनी हैं. फिलहाल, इस मामले की पूरी तरह से जांच हो रहा है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वाकई किसी हैकर की करतूत है या इसके पीछे कोई और साजिश है? ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफहिंदी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy