पति का हाथ थामकर सासूमां की फिल्म देखने पहुंची आलिया भट्ट
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Viral video: अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब टी20 वर्ल्ड कप सेमी फिनाले मैच में बॉलीवुड के जानेमाने कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हंगामा मचा दिया था. ये दोनों अपनी बेटी राहा के साथ मैच देखने पहुंचे थे. एक बार फिर से बॉलीवुड का ये कपल सुर्खियों में आ गया है. कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाथों में हाथ डालकर घर से निकले हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नीतू कपूर की फिल्म दादी की शादी के प्रीमियर में पहुंचे थे. आते ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मीडिया के सामने खूब पोज दिए. इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे का हाथ थामे थे. अपनी मां की फिल्म देखने के लिए रणबीर कपूर काफी कैजुअल लुक में पहुंचे थे. वहीं आलिया भट्ट ने ब्लैक ब्यूटी बनकर बवाल काट डाला, लोग बार बार आलिया भट्ट के लुक को निहार रहे हैं. आते ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मीडिया के सामने पोज दिए. हालांकि इस दौरान आलिया भट्ट अपनी सास के साथ नहीं दिखीं.
अब लोग पूछ रहे हैं कि आलिया भट्ट की सास कहां हैं. दादी की शादी को देखने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा कपूर खानदान के बाकी लोग भी पहुंचे थे. लंबे समय बाद कपूर खानदान के लोग इस तरह से साथ दिखे हैं. यही वजह है कि इस फिल्म ने अचानक ही लाइमलाइट बटोरना शुरू कर दिया है.
गौरतलब है कि जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ आते हैं, तब सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो जाता है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को साथ देखने में फैंस को बड़ा मजा आता है. यही वजह है जो फैस लंबे समय से दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंतजार कर रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट भी मां बनने के बाद अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं. जल्द ही आलिया भट्ट फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं.
The one who makes my heart smile and my eyes shine.?? #RanbirKapoor #AliaBhatt pic.twitter.com/C29iS0BxtJ
— ?k̷᭕ᬁ?️ (@jawaiji_) May 5, 2026
खबर आ रही है कि आलिया भट्ट की फिल्म तुंबाड 2 में एंट्री होने वाली है. फिल्म तुंबाड 2 को लेकर लगातार तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म तुंबाड 2 के लिए आलिया भट्ट को अप्रोच किया है और उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है. हालांकि अब भी फिल्म तुंबाड 2 के मेकर्स ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…