अनुष्का शर्मा के पर इनका वॉलपेपर लगा है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) काफी समय फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं. हालांकि, वह लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं. अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ वृंदावन पहुंची थीं और संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया था. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बात ने फैंस का ध्यान खींचा है. दरअसल, अनुष्का शर्मा के फोन का वॉलपेपर नजर आया है और इसमें उनके पति विराट कोहली या बच्चों की नहीं बल्कि इस खास शख्स की तस्वीर लगी है. आइए जानते हैं कि उनके फोन के वॉलपेपर पर किसकी फोटो लगी है.
विराट कोहली की टीम आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब जीता है. इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है. इसके बाद 'बॉलीवुड क्रॉनिकल' के इंस्टाग्राम पेज पर अनुष्का शर्मा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गाड़ी में बैठते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान उनका फोन का वॉलपेपर पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया. इसमें पता चल रहा है कि अनुष्का शर्मा के फोन के वॉलपेपर पर विराट कोहली या उनके बच्चों की नहीं बल्कि किसी और शख्स की तस्वीर लगी थी. ये फोटो किसी और नहीं बल्कि संत प्रेमानंद जी महाराज की थी. इससे पता चलता है कि वह उनको कितना मानती हैं. बताते चलें कि दो साल पहले विराट कोहली के फोन का वॉलपेपर की तस्वीर वायरल हुई थी, जिस पर बाबा नीम करोली की फोटो लगी थी. ये कपल काफी आध्यात्मिक है और अक्सर मंदिर और संतों की शरण में जाता नजर आता है.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि बीती 31 मई को अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी का सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंची थीं. विराट कोहली ने टीम आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में जीटी को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है. इस मैच में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन और मैच का विनिंग शॉट भी उन्होंने लगाया. फाइनल मैच के दौरान अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को चियर करते नजर आईं. उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.