Shah Rukh Khan and Aamir Khan hug each other in Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok's wedding: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने बीते दिन सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) के साथ सात फेरे ले लिए हैं. इस खास मौके पर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा था. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काम से फुर्सत के पल निकालकर परिवार के साथ इस शादी में पहुंचे थे. वहीं आमिर खान (Aamir Khan) भी अर्जुन को आशीर्वाद देने आए थे. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आमिर खान और शाहरुख खान एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. जैसे ही आमिर खान और शाहरुख खान ने एक दूसरे को देखा, गले लगा लिया. जिसके बाद आमिर खान और शाहरुख खान मेहमानों के साथ खड़े होकर बातें करते नजर आए.
इस शख्स को मिस कर रहे हैं आमिर खान और शाहरुख खान के फैंस
आमिर खान और शाहरुख खान को देखकर साफ पता चल रहा था कि काफी दिनों बाद उनकी मुलाकात हुई है. आमिर खान और शाहरुख खान की इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. सचिन तेंदुलकर के घर के इस फंक्शन में आमिर खान और शाहरुख खान भी परिवार की तरह घुल मिल गए. हालांकि फैंस को अब भी आमिर खान और शाहरुख खान की वीडियो में कमी महसूस हो रही है. फैंस का कहना है कि इस शादी में आमिर खान और शाहरुख खान के साथ सलमान होते तो और भी मजा आता. जब सलमान, आमिर खान और शाहरुख खान साथ आते हैं, तब बवाल खड़ा हो जाता है. फैंस इन तीनों खान्स को साथ देखना बहुत पसंद करते हैं.
#ShahRukhKhan ? #AamirKhan #ArjunTendulkar Weddingpic.twitter.com/7gLoROQNqA
— Devaaaaa.. (@SKxxSRK) March 5, 2026
ऐसा दिखा आमिर खान और शाहरुख खान का अंदाज
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में आमिर खान और शाहरुख खान देसी अंदाज में नजर आए. जहां एक तरफ शेरवानी पहनकर शाहरुख खान ने महफिल लूट ली. वहीं आमिर खान कुर्ते पायजामे में खूब पोज देते नजर आए. रमजान के महीने में आमिर खान और शाहरुख खान का ये अंदाज लोगों को खूब लुभा रहा है. इस शादी में शाहरुख खान के साथ गौरी और सुहाना खान भी पहुंची थीं. इन तीनों ने येलो कलर में ट्विनिंग की थी. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में शाहरुख खान ने आते ही अपने परिवार के साथ खूब पोज दिए. सुहाना खान का लहंगा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…
Subscribe Now
Enroll for our free updates