आखिर कौन है दानिश अल्फाज? जिसे शादी के बाद छिपाने की कोशिश कर रही हैं Bigg Boss 19 फेम नतालिया

Who is Natalia Janoszek Husband Danish Alfaaz: बिग बॉस 19 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नतालिया जानोस्जेक ने हाल ही में शादी करके सबको सदमा दे दिया है. चलिए जानते हैं कि आखिर दानिश अल्फाज कौन हैं जिनसे नतालिया ने चोरीछिपे शादी की है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: March 13, 2026 10:15 AM IST

Who is Natalia Janoszek's husband Danish Alfaaz: इस समय शादी का सीजन चल रहा है. बॉलीवुड और टीवी सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं. बीते दिन ही कृतिका कामरा और गौरव कपूर (Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding) ने शादी की थी जिसमें पूरा बॉलीवुड उमड़ आया था. इसी बीच बिग बॉस 19 (Bigg Bos 19) में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नतालिया जानोस्जेक (Natalia Janoszek) की शादी की खबरों ने हंगामा मचा दिया है. सोशल मीडिया पर नतालिया जानोस्जेक की एक वीडियो वायरल हो रही है. इस वीडियो में नतालिया जानोस्जेक, दानिश अल्फाज के साथ सनसेट का मज़ा लेती नजर आ रही हैं. जैसे ही नतालिया जानोस्जेक के सामने कैमरा आया वैसे ही उन्होंने दानिश अल्फाज को अपना पति बताना शुरू कर दिया है. नतालिया जानोस्जेक ने दावा किया कि उनके पति बहुत अच्छे हैं. इस दौरान नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज शादी के जोड़े में नजर आए. वहीं दानिश अल्फाज ने मौका मिलते ही नतालिया का माथा चूम लिया.

कौन है नतालिया जानोस्जेक के पति दानिश अल्फाज?

अब सोशल मीडिया पर नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज ने बिना किसी को बताए शादी कर ली है. यही वजह है कि फैंस नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज को शादी की बधाई दे रहे हैं. लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि दानिश अल्फाज आखिर कौन हैं. आपको बता दें कि दानिश अल्फाज जाने-माने सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट हैं. दानिश अल्फाज कोई शहरी बाबू 2.0, धीरम और मैं तेरे इश्क में 2.0 के लिए जाने जाते हैं. दानिश अल्फाज बेहतरीन म्यूजिक बनाने के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं.

क्या झूठ है नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज की शादी का दावा?

नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज ने अब तक भी अपनी शादी को लेकर किसी तरह का कोई कमेंट किया है. नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर की थी जिसे कुछ समय में ही डिलीट कर दिया गया. ऐसे में माना जा रहा है कि नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज ने फैंस को बेवकूफ बनाने के लिए शादी की बात कर दी है. कुछ लोगों का तो ये तक कहना है कि हो सकता है, नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज किसी गाने की शूटिंग कर रहे हों.

नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज को देखकर कंफ्यूज हुए फैंस

अब नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज की शादी का सच क्या है, ये तो वो खुद ही बता सकते हैं. वैसे भी नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज के इस वीडियो ने तो उनके फैंस को बुरी तरह से कंफ्यूज करके रख दिया है. यही वजह है कि नतालिया जानोस्जेक और दानिश अल्फाज का वीडियो अब वायरल हो रहा है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…