Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'बिग बॉस' फेम अनुराग डोभाल ने लाइव आकर किया सुसाइड अटेम्प्ट, यूट्यूबर ने कहा- 'लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव'

Anurag Dobhal Video: पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने लाइव आकर सुसाइड अटेम्प्ट किया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 7, 2026 10:15 PM IST

'बिग बॉस' फेम अनुराग डोभाल ने लाइव आकर किया सुसाइड अटेम्प्ट, यूट्यूबर ने कहा- 'लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव'
अनुराग डोभाल का वीडियो वायरल हो रहा है.

'बिग बॉस 17' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) बीते कई दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने अपनी फैमिली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. अब अनुराग डोभाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने लाइव आकर सुसाइड अटेम्प्ट किया है. इस वीडियो में वह कह रहे हैं, 'लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव.' यूके07 राइडर के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल के इस कदम से लोग हैरान हैं. इसके बाद लोग उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. आइए देखते हैं कि अनुराग डोभाल के वीडियो में क्या है.

अनुराग डोभाल का वीडियो हो रहा वायरल

अनुराग डोभाल ने एक लाइव वीडियो में आकर कहा, 'मम्मी अगले जन्म में आऊं तो बस प्यार दे देना, बहुत जरूरत थी प्यार की. अब लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं.' इस वीडियो के दौरान वह काफी ज्यादा परेशान में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी बात रखी और आखिरी में कहा, 'लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव.' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग डोभाल लापरवाही में बहुत तेज गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं और फिर वह अपनी गाड़ी को डिवाइडर में टक्कर मार देते हैं. इसके बाद वीडियो बंद हो जाता है. ये वीडियो देखने के बाद लोग काफी ज्यादा चिंतित हो गए. हालांकि, बॉलीवुड लाइफ अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वहीं, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि अनुराग डोभाल सेफ हैं. इसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है.

अनुराग डोभाल ने फैमिली पर लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि बीते 5 मार्च को अनुराग डोभाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. इसमें वह काफी परेशान नजर आए और उन्होंने कहा था कि उनकी मौत की जिम्मेदारी उनकी फैमिली होगी. उनके पास कुछ नहीं बचा है और वह अब बस सोना चाहते हैं. अनुराग डोभाल का ये वीडियो जैसे वायरल हुआ कि उनके तमाम चाहने वाले फैंस चिंतित हो गए थे. अब अनुराग डोभाल के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस को सदमा दे दिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.