गौरी स्प्रैट ने बदला अपना धर्म?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर बेहद सादगी के साथ यह विवाह संपन्न हुआ. दोपहर करीब 12:45 बजे दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के कागजातों पर दस्तखत किए. इस बेहद निजी समारोह में फिजूलखर्ची या किसी ग्रैंड रिसेप्शन की कोई योजना नहीं थी. इसमें सिर्फ दिल से जुड़े लोग ही इसका हिस्सा बने.
इस समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए कुछ बेहद खास मेहमान आमिर खान के घर पहुंचे थे. मेहमानों की लिस्ट में आमिर के बच्चे ईरा खान, जुनैद खान और उनके दामाद नूपुर शिखरे सबसे आगे थे. इसके अलावा फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर, देश का प्रतिष्ठित अंबानी परिवार, एक्ट्रेस एली अवराम, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और राजनेता राज ठाकरे भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे. देश-विदेश से आए कुछ चुनिंदा रिश्तेदारों के बीच दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में आमिर और गौरी को मेहमानों के साथ खुशी से नाचते और इस पल को एन्जॉय करते देखा जा सकता है.
शादी की खबरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक बड़ा सवाल सामने आया कि क्या आमिर खान से शादी करने के लिए गौरी स्प्रैट ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कुबूल किया है? आपको बता दें कि फिलहाल आमिर या गौरी की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. चूंकि यह एक रजिस्टर्ड सिविल मैरिज यानी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत थी, इसलिए कानूनन किसी भी पार्टनर को अपना धर्म बदलने की कोई जरूरत नहीं होती है. इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों के अनुसार गौरी क्रिश्चियन धर्म से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन धर्म बदलने जैसी बातों की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
यह आमिर खान की तीसरी शादी है. उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और ईरा हैं, साल 2002 में इनका तलाक हो गया था. इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है, पर साल 2021 में यह रिश्ता भी अलग हो गया. गौरी के साथ आमिर का रिश्ता करीब दो दशक पुराना है, जो पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदला, जिसे अब उन्होंने शादी का आधिकारिक नाम दे दिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.