कहां चली गई महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ?
प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात मशहूर हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फोटो नहीं बल्कि उनकी शादी और उनके गायब' होने की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने ऐसा गदर मचाया कि लोग समझने लगे कि मोनालिसा अपने मुस्लिम पति फरमान को छोड़कर कहीं भाग गई हैं. आइए, इस पूरे ड्रामे की परतें खोलते हैं और जानते हैं कि आखिर सच क्या है.
मोनालिसा ने कुछ समय पहले अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से केरल में शादी की थी. उस वक्त उन्होंने दावा किया था कि वह 18 साल की हो चुकी हैं. लेकिन अब उनकी उम्र को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा अभी नाबालिग हैं और उनकी उम्र महज 16 साल है. इस खबर ने उनकी शादी की कानूनी वैधता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और उनके चाहने वालों के बीच खलबली मचा दी है.
इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसने आग में घी डालने का काम किया. वीडियो में एक शख्स बदहवास हालत में कह रहा था, "दोस्तों, मोनालिसा का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. मैं अजमेर में था, अब जोधपुर जा रहा हूं. अगर किसी को वह दिखे तो मुझे बताए." इस शख्स की शक्ल हूबहू मोनालिसा के पति फरमान से मिलती थी, जिसे देख लोगों ने मान लिया कि फरमान अपनी पत्नी को ढूंढ रहा है और मोनालिसा उसे छोड़कर भाग गई हैं.
View this post on Instagram
जब वीडियो वायरल हुआ और मामला बढ़ा, तो सच्चाई सामने आई. वीडियो में दिखने वाला शख्स फरमान नहीं बल्कि राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला 'अरविंद कुमार जोशी' था. अरविंद ने खुद सामने आकर बताया कि वह फरमान नहीं है, बस उसकी शक्ल फरमान से थोड़ी बहुत मिलती है. अरविंद ने कुबूल किया कि उसने यह सब सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में किया था. उसने कहा, "लोग मुझे कहते थे कि मैं फरमान जैसा दिखता हूं. किसी ने सलाह दी कि अगर मैं मोनालिसा के भागने का वीडियो डालूंगा तो वायरल हो जाऊंगा. बस थोड़े से मजे और व्यूज के लिए मैंने वो वीडियो बना दिया."
इस खुलासे के बाद यह साफ हो गया कि मोनालिसा कहीं नहीं भागी हैं. वह महज एक फेक वीडियो था. हालांकि, मोनालिसा की उम्र का विवाद अभी भी थमा नहीं है. फिलहाल फरमान और मोनालिसा की जोड़ी सलामत है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.