अब वो जमाना चला गया है जब अपना टैलेंट सिर्फ टीवी या फिल्मों में दिखा सकते थे. सोशल मीडिया ने लोगों को ऐसा मंच दिया है जहां किसी ऑडिशन के धक्के खाए बैगर आप अपना टैलेंट दुनिया के सामने ला सकते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बंदा छाया हुआ है और अपने अनोखे गायकी के स्टाइल से लोगों का दिल जीत रहा है. हम बात कर रहे हैं राजू कलाकार (Raju Kalakar) की. ये वही राजू कलाकार हैं जिन्होंने करीब 30 साल पुराने सुपरहिट गाने 'दिल पे चलाई छुरियां' (Dil Pe Chalai Churiya) को फिर से चर्चा में ला दिया है. राजू कलाकार सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा छा गए कि टी-सीरीज ने फिर गाने 'दिल पे चलाई छुरियां' को रिलीज किया है. इस गाने को आवाज सोनू निगम (Sonu Nigam) ने ही दी है लेकिन आर्टिस्ट बदल गए हैं. फिर से रिलीज हुए गाने 'दिल पे चलाई छुरियां' में राजू कलाकार के साथ 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के अलावा सोशल मीडिया के कई इन्फ्लूएंसर नजर आ रहे हैं.
राजू कलाकार के गाने को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
टी-सीरीज ने सोमवार यानी 14 जुलाई को अपने यूट्यूब चैनल पर राजू कलाकार और अंजलि अरोड़ा का म्यूजिक वीडियो 'दिल पे चलाई छुरियां' पर रिलीज कर दिया है. इसके रिलीज होते ही गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक गाने को 2 घंटे में साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके थे. गाने 'दिल पे चलाई छुरियां' में राजू कलाकार और अंजलि अरोड़ा के अलावा सोशल मीडिया के बड़े इन्फ्लूएंसर राजन अरोड़ा, दीपक गर्ग और ऋषभ शुक्ला भी नजर आ रहे हैं.
राजू कलाकार से सोनू निगम ने की थी मुलाकात
राजू कलाकार के बारे में बात करें तो वह राजस्थान के नागौर जिल के रहने वाले हैं. हालांकि, वह काफी समय से गुजरात में रह रहे हैं. राजू भट्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजू कलाकार हो गए. उन्होंने जिस स्टाइल में पत्थर बजाकर 'दिल पे चलाई छुरियां' गाया कि वह देश भर में छा गए. राजू कलाकार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके वायरल होते ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं. यहां तक कि मशहूर सिंगर सोनू निगम ने राजू कलाकार से मुलाकात की थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates