नोरा फतेही ने कैसे बढ़ाया भारत का मान?
FIFA World Cup 2026 Official Song: फुटबॉल लवर्स का महाकुंभ यानी 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' (FIFA World Cup 2026) 11 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. इस साल का ये टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा होगा, जिसे लेकर सिर्फ प्लेयर्स और फैंस ही एक्साइटेड नहीं हैं बल्कि, मैनेजमेंट भी इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है. वहीं इसी बीच 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' का ऑफिशियल गाना (FIFA World Cup 2026 Song) रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. इस गाने की खास बात ये है कि, इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का जलवा देखने को मिल रहा है.
'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के ऑफिशियल गाने का नाम Siir Siir है, जिसमें डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने ग्लोबल स्टेज पर वो कारनामा कर दिखाया है, जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. एक्ट्रेस के मूव्स और अंदाज ने इंटनरेट पर आग लगा दी है. बता दें कि, इस गाने को जाने-माने म्यूजिक प्रोड्यूसर संजोय और फ्रेंच सिंगर वेजड्रिम के साथ मिलकर तैयार किया गया है. यह गाना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल म्यूजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा है और इसे टूर्नामेंट के ऑफिशियल एलबम में शामिल किया गया है. इस एलबम की खासियत यह है कि, इसमें दुनिया भर के अलग-अलग म्यूजिक बैकग्राउंड वाले कलाकारों को एक साथ लाया गया है.
View this post on Instagram
'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के ऑफिशियल गाने Siir Siir में अपनी डांस परफॉर्मेंस की वीडियो नोरा फतेही ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस क्लिप को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'यह फीफा में भारत का मजबूत रिप्रेजेंटेशन है.' इस ग्लोबल इवेंट के गाने को लेकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. नोरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, 'यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है. Siir Siir के जरिए हम अलग-अलग संस्कृतियों को मिलाकर कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो पूरी तरह ग्लोबल होने के साथ-साथ बिल्कुल अलग और अनोखा हो. मैं अपनी पहचान के हर हिस्से को इस गाने में एक साथ लाना चाहती थी...अपनी मोरक्कन जड़ों से लेकर, अपनी कनाडाई जड़ों तक और साथ ही भारत का जहां मुझे इतना प्यार मिला. पूरे साउथ एशियन कम्युनिटी का मेरी इस जर्नी में बहुत बड़ा हात रहा है.'
View this post on Instagram
एक प्रेस नोट के मुताबिक, इस म्यूजिक वीडियो को बनाने वाले क्रू का एक बहुत बड़ा हिस्सा भारतीय है, जिसमें गाने के कोरियोग्रापर, बैकग्राउंड डांसर्स और स्टाइलिस्ट शामिल हैं. मालूम हो कि, फीफा ने ऑफिशियल इस पूरे एलबम की टीम का एलान कर दिया है. इतिहास के इस सबसे बड़े 'फीफा वर्ल्ड कप' के लिए दुनियाभर के कलाकारों और धुनों को एक साथ पिरोया गया है. बता दें कि, इस ऑफिशियल एलबम में कुल 18 गाने शामिल हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…