थाईलैंड में डूबने की वजह से हुई इस फिटनेस मॉडल का देहांत?
Connor Murphy has died at 32: जिंदगी में कब क्या हो जाए ये बात कोई नहीं जानता. आज इंसान सही सलामत अगले ही पल सब कुछ बदल जाता है. आज भी मनोरंजन जगत से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है. खबर है कि जानेमाने यूट्यूबर और फिटनेस मॉडल कोनॉर मॉर्फी का देहांत हो गया है. दावा किया जा रहा है कि कोनॉर मॉर्फी का देहांत थाईलैंड की एक लेक में डूबने की वजह से हुआ है. हालांकि अब तक भी कोनॉर मॉर्फी की मौत की खबर की पुष्टि नहीं की गई है. यही वजह है जो लोगों ने अब इस खबर के सच को तलाशने की जिम्मेदारी उठा ली है. सोशल मीडिया पर कोनॉर मॉर्फी को लेकर तरह तह के दावे किए जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि कोनॉर मॉर्फी बीते कुछ समय से बैंकॉक में रह रहे थे. अब बहुत से अनवैरीफाइड अकाउंट ये दावा कर रहे हैं कि कोनॉर मॉर्फी अब इस दुनिया में नहीं रहे.
हालांकि न ही पुलिस और परिवार की तरफ से कोनॉर मॉर्फी की मौत की कोई खबर आई है. यही वजह है जो फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि कोनॉर मॉर्फी की मौत की खबर का सच क्या है. अब सोशल मीडिया पर कोनॉर मॉर्फी को लेकर कोहराम मचने लगा है. लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कोनॉर मॉर्फी के साथ आखिर हुआ क्या है. कोनॉर मॉर्फी केवल 32 साल के थे. कोनॉर मॉर्फी की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही उनकी आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है. आज से ठीक तीन दिन पहले ही कोनॉर मॉर्फी ने एक पोस्ट शेयर की है.
इस पोस्ट में कोनॉर मॉर्फी घर की सीढ़ियों पर चढ़ते नजर आ रहे हैं. कोनॉर मॉर्फी के हाथ में तीर और धनुष साफ देखा जा सकता है. कोनॉर मॉर्फी का आउटफिट भी काफी दिलचस्प है. कोनॉर मॉर्फी को देखकर पीटर पैन की याद आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कोनॉर मॉर्फी ने लिखा था, होली घोस्ट बू... अब कोनॉर मॉर्फी की इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. फैंस लगातार कोनॉर मॉर्फी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि कोनॉर मॉर्फी के साथ कुछ बुरा हुआ है. यही वजह है जो कोनॉर मॉर्फी के कुछ फैंस सच सामने आने का इंतजार कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.