सालों बाद साथ आए अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह
Arjun Kapoor-Ranveer Singh Dance Video Viral: फिल्म मेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की लाडली बेटी और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) 6 जुलाई 2026 को लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. अंशुला और रोहन की शादी और वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी मुंबई के ताज लैंड होटल में रखी गई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद और प्यार देने के लिए पहुंचे थे. अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में परिवार से लेकर मेहमानों तक ने जमकर धमाल मचाया, लेकिन असली गदर तो तब मचा जब एक बार फिर 'धुरंधर' (Dhurandhar) स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर एक बार फिर साथ आए और डांस फ्लोर पर आग लगा दी.
जब भी बॉलीवुड के ये दो जिगरी यार यानी 'गुंडे' बॉयज एक छत के नीचे आते हैं, तो एंटरटेनमेंट का लेवल डबल होना तय है और सच में अंशुला और रोहन की रिसेप्शन पार्टी एक बार फिर ये नजारा देखने को मिला. दरअसल, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया भी पहुंचे थे और उन्होंने पार्टी में अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि, हर को थिरकने पर मजबूर हो गया. हालांकि, हिमेश के साथ अर्जुन और रणवीर (Arjun Kapoor-Ranveer Singh Dance Video) ने मिलकर स्टेज पर ऐसी परफॉर्मेंस दी कि वहां मौजूद मेहमान अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे. सोशल मीडिया पर अब इस पार्टी के कई वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की वही पुरानी लाजवाब केमिस्ट्री और ब्रोमांस साफ नजर आ रहा है. दोनों को एक साथ इस तरह मस्ती करते देख फैंस को उनकी फिल्म 'गुंडे' के दिन याद आ गए.
जैसे ही अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का ये एनर्जेटिक और फ्लोर फाड़ू डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों के रिएक्शन आने लगे. इस क्लिप पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'सालों बाद भी माहौल वही है!' दूसरे ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा,'टैलेंट और एनर्जी का पावरहाउस रणवीर सिंह...' एक फैन ने अर्जुन कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, 'अर्जुन कपूर बहुत क्लासी हैं.' ऐसे ही तमाम वीडियो दोनों जिगरी यारों की यारी और डांस मूव्स को देखकर फैंस कर रहे हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, 14 फरवरी 2014 में डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 'गुंडे' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर साथ में नजर आए थे और यहीं से दोनों की दोस्ती हुई जो सालों बाद भी कायम है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…