Viral 'बाबा' अशोक खरात पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे में उजड़ा परिवार; पत्नी की मौत तो बेटे की हालत नाजुक

Ashok Kharat: जेल में बंद वायरल बाबा अशोक खरात पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सड़क दुर्घटना में उनके साथी और पत्नी की मौत हो गई, तो वहीं बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 17, 2026 7:58 PM IST

Ashok Kharat Case: ज्योतिषी बनकर महिलाओं के साथ गलत काम करने वाला अशोक खरात (Ashok Kharat) पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो ज्योतिष की आड़ में महिलाओं के साथ गलत काम करते हुए देखा गया था, लेकिन अब उसे लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. एक तरफ जहां अशोक खरात (Ashok Kharat News) सलाखों के पीछे अपने कर्मों का हिसाब चुका रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ एक हादसे (Accident) ने उसके पूरे परिवार को उजाड़कर रख दिया.

स्वयंभू 'गॉडमैन' बाबा अशोक खरात (Ashok Kharat Case) का परिवार एक हादसे की चपेट में आ गया. इस दुर्घटना में बाबा की पत्नी और सालों से उनके साथी रहे डॉ. जितेंद्र शेल्के की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बेटा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ऑफिसर के मुताबिक, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव पुलिस स्टेश के धोत्रे गांव के पास 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को ये हादसा हुआ, जिसमें अशोक खरात की पत्नी और उनके एक करीबी साथी जितेंद्र शेलके की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, कार 55 साल के जितेंद्र चला रहे थे. परिवार छत्रपति संभाजीनगर से ठाणे की तरफ जा रहा था. जैसे ही उनकी कार धोत्रे गांव के समृद्धि एक्सप्रेसवे पहुंती, वैसे ही जितेंद्र ने कार से कंट्रोल खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, हादसा इतना खतरनाक था कि, कार में सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए. वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को कॉल किया और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जितेंद्र और अशोक खरात की पत्नी को देखते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं उनके बेटे का इलाज जारी है, लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है.

आशोक खरात से जितेंद्र शोलके का क्या है कनेक्शन?

आपको बता दें कि, मृतक जितेंद्र शेलके नासिक के विवादित बाबा अशोक खरात के बिजनेस पार्टनर और बेहद करीबी थे. वो खरात के 'शिवानिका ट्रस्ट' के उपाध्याक्ष भी थे. मालूम हो कि, अशोक खरात फिलहाल रेप, धोखाधड़ी और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोपों में जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…