Jasmine Sandlas ने रचाई चोरीछिपे सगाई?
Who is Jasmine Sandlas Fiancee Shekhar Chaudhary: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड सिंगर जैस्मिन सैंडिल्स (Jasmine Sandlas) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. बीती रात दिल्ली में जैस्मिन सैंडिल्स का एक कॉन्सर्ट रखा गया है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब जैस्मिन सैंडिल्स का दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ है. इस बार जैस्मिन सैंडिल्स ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर फैंस चौंक गए हैं. दिल्ली कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए जैस्मिन सैंडिल्स ने ऐलान कर दिया है कि वो किसी की हो चुकी हैं. जैस्मिन सैंडिल्स ने जमाने को बता दिया है कि वो सगाई कर चुकी हैं. डांस करते करते जैस्मिन सैंडिल्स अपनी अंगूठी फैंस के सामने फ्लॉन्ट करती दिखीं. इसी बीच जैस्मिन सैंडिल्स ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुला लिया. इस दौरान जैस्मिन सैंडिल्स जमाने के सामने अपने मंगेतर पर प्यार लुटाती दिखीं, कभी जैस्मिन सैंडिल्स ने शेखर को अपने गले लगा लिया तो कभी वो उनका हाथ थाम बैठीं.
अब जैस्मिन सैंडिल्स का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वो शख्स कौन है जिसने जैस्मिन सैंडिल्स का दिल चुरा लिया और चोरीछिपे सगाई तक कर डाली. आपको बता दें कि शेखर चौधरी का फिल्मों और संगीत से कोई लेना-देना नहीं है. वो तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. यही वजह है जो शेखर चौधरी के प्रोफेशन, एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. जैस्मिन सैंडिल्स का मंगेतर तो सोशल मीडिया से भी गायब है.
दिल्ली के कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडिल्स ने बड़े ही प्यार के साथ फैंस की मुलाकात शेखर चौधरी से करवाई. इस दौरान शेखर चौधरी के लिए जैस्मिन सैंडिल्स ने चिल्ला चिल्लाकर सबको बताया, दिस इज माई मैन... ये बात सुनकर जैस्मिन सैंडिल्स के सामने शेखर चौधरी शर्म के मारे लाल हो गए. इसी बीच जैस्मिन सैंडिल्स ने दौड़कर शेखर चौधरी को अपने गले लगा लिया.
हालांकि एक बात साफ है कि शेखर चौधरी, जैस्मिन सैंडिल्स के साथ अक्सर साए की तरह रहते हैं. कई बार जैस्मिन सैंडिल्स की टीम के साथ शेखर चौधरी को देखा जा चुका है. इससे एक बात तो साफ होती है कि जैस्मिन सैंडिल्स ने एक आम आदमी को अपने हमसफर के तौर पर चुन लिया है. जैस्मिन सैंडिल्स ने बॉलीवुड या पंजाबी इंडस्ट्री की भीड़ में अपना दिल नहीं खोने दिया, एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…