Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बोल्ड इमेज छोड़ Khushi Mukherjee जपने लगीं शिव का नाम, शेयर किया ऐसा वीडियो; देख लोगों को नहीं हो रहा आंखों पर यकीन

Khushi Mukherjee: अक्सर अपनी बोल्ड इमेज को लेकर न सिर्फ लोगों के बीच चर्चा का विषय बल्कि जमकर ट्रोल होने वाली खुशी मुखर्जी ने अब ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 10, 2026 10:34 PM IST

बोल्ड इमेज छोड़ Khushi Mukherjee जपने लगीं शिव का नाम, शेयर किया ऐसा वीडियो; देख लोगों को नहीं हो रहा आंखों पर यकीन
खुशी मुखर्जी का नया वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

Khushi Mukherjee Video: एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ-साथ रियलिटी शोज का भी चेहरा रह चुकी खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) लोगों के बीच अपनी बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में रहती हैं. खुशी अक्सर सड़कों पर अतरंगी ही नहीं बल्कि, हद से ज्यादा रिवीलिंग और बोल्ड कपड़े (Khushi Mukherjee Bold Look) में नजर आती रहती हैं, जिसकी वजह से वो हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं. लेकिन खुशी ने अब जो वीडियो (Khushi Mukherjee Video) शेयर किया है, उसे देखने के बाद तो सिर्फ ट्रोलर्स के ही नहीं बल्कि उन्हें पसंद करने वालों के भी होश उड़ जाएंगे.

दरअसल, खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee New Video) ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिल्कुल बदली-बदली नजर आ रही हैं. इस क्लिप में एक्ट्रेस ने न सिर्फ ठीक-ठाक कपड़े पहनें है बल्कि, वो कुछ ऐसा कहती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर यूजर्स और ट्रोलर्स को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है.

नए वीडियो में क्या करती नजर आईं खुशी मुखर्जी?

लेटेस्ट वीडियो (Khushi Mukherjee Video) में खुशी मुखर्जी को शिव तांडव स्त्रोत पढ़ते हुए सुना जा सकता है. क्लिप में एक्ट्रेस को कहते हुए सुना जा सकात है 'जटाटवीगलज्जल प्रवाहपावितस्थले गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजंगतुंगमालिकाम्‌, डमड्डमड्डमड्डमनिनादवड्डमर्वयं चकार चंडतांडवं तनोतु नः शिवः शिवम' इसके आगे वो कहती हैं 'हर-हर शिव शंभू शरणाय शिव शंभू' और लास्ट में हाथ जोड़कर वीडियो को कम्प्लीट करती हैं. खुशी का ये वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

क्या बोले यूजर्स?

इस वीडियो (Video) को शेयर करते हुए खुशी ने कैप्शन में लिखा, 'शिव तांडव स्तोत्रम...बस शौक-शौक में ट्राई किया.' उसने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'महादेव की भक्ति और आपकी वाइब...डेडली कॉम्बिनेशन है. हर-हर महादेव.' दूसरे ने कहा, 'क्या बात है खुशी जी शिव तांडव स्त्रोतम, अच्छा है. हर-हर महादेव.' तीसरे ने लिखा, 'वो गई ये अब ठीक वेरी गुड' हालांकि, इस वीडियो पर काफी यूजर्स खुशी को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें सही कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं. खुशी मुखर्जी के इसे वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

जब बीच रोड़ खुशी के थप्पड़ मारकर भाग गया शख्स

आपको बता दें कि, इसके पहले खुशी मुखर्ज का एक रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वो एक बिजी रोड पर चलती हुई दिखाई दे रही थीं और बैकग्राउंड में ऑटो रिक्शा के गुजरने के बीच वो अपने साथ हुई घटना के बारे में बता रही थीं. वीडियो में खुशी को कहते हुए सुना गया था कि, 'रात के 9 बज रहे हैं. कोई मुझे सड़क पर थप्पड़ मारकर भाग गया.' क्लिप में वो रोते हुए आगे कहती हैं कि, 'मैं पुलिस स्टेशन भी कैसे जाऊं, यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं.'खुशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'कुछ लोग पुरानी दुश्मनी निकाल रहे हैं बिना किसी वजह के.' इस क्लिप के सामने आने के बाद भी उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.