'मैं TRP हूं...' Lock Upp 2 में जाने से पहले वायरल हुआ Apoorva Makhija का ये झक्कास वीडियो, लोगों ने बताया 'कलेशी औरत'

Apoorva Makhija aka The Rebel Kid old video goes viral: दावा किया जा रहा है कि लॉकअप 2 में जल्द ही अपूर्वा मखीजा वाइल्ड कार्ड के तौर पर नजर आने वाली हैं. इसी बीच रीबल किड के एक वीडियो ने सबको हिलाकर रख दिया है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: July 18, 2026 2:14 PM IST

Apoorva Makhija aka The Rebel Kid's old video goes viral: नेटफ्लिक्स पर जल्द ही बड़ा धमाका होने वाला है. नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो लॉकअप सच या सजा (Lock Upp 2) ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है. हाल ही में हमने आपको बताया था कि रीबल किड यानी अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija aka The Rebel Kid) की एंट्री होने वाली है. इस खबर ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है. हाल ये है कि सोशल मीडिया पर अब अपूर्वा मखीजा की एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस पुराने वीडियो में अपूर्वा मखीजा कहती नजर आ रही हैं कि मुझे टीआरपी की जरूरत नहीं है. असली टीआरपी तो मैं ही हूं. थैंक यू सो मच... ये बोलकर अपूर्वा मखीजा ने बवाल मचा दिया है. अब हर कोई सोशल मीडिया पर अपूर्वा मखीजा के बारे में बात कर रहा है. लोगों का दावा है कि अपूर्वा मखीजा इस बार लॉकअप 2 में आग लगा देंगी. अब अपूर्वा मखीजा का गुस्सा कैसा है ये तो हर कोई जानता है, शो में जाने से पहले ही अपूर्वा मखीजा जमकर तेवर दिखा चुकी हैं.

अपूर्वा मखीजा के फैंस के बीच मची खलबली

अपूर्वा मखीजा अपने आगे किसी को नहीं छोड़ती हैं. ऐसे में भला लॉकअप 2 के सितारे कौन से खेत की मूली हैं. अपूर्वा मखीजा इन सबके गुरूर की धज्जियां उड़ा देंगी. ऐसे में फैंस को अब श्रेया और शिल्पा शिंदे की फिक्र होने लगी है. फैंस का कहना है कि अपूर्वा मखीजा इन दोनों हसीनाओं की धज्जियां उड़ा देंगी. यही वजह है जो अब लोगों को लॉकअप 2 में अपूर्वा मखीजा के आने का इंतजार है. सबको लग रहा है कि अपूर्वा मखीजा की वजह से 'लॉक अप 2' की रेटिंग सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी.

लॉकअप 2 के फैंस के लिए आई बड़ी खबर

दावा किया जा रहा है कि लॉकअप 2 की रेटिंग से मेकर्स काफी खुश हैं. यही वजह है कि मेकर्स लॉकअप 2 को एक हफ्ता और बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में फैंस को अब एक हफ्ता और एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. लोग लॉकअप 2 को तो बिग बॉस से भी बेहतर बता रहे हैं. ये लॉकअप का ही डर है जो बिग बॉस के मेकर्स ने अभी से नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही बिग बॉस 20 भी टीवी पर दस्तक देने वाला है. एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…