अवॉर्ड फंक्शन से Madhuri Dixit का रिवीलिंग ड्रेस में वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई?

Madhuri Dixit Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कि इस वीडियो का क्या सच है?

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 30, 2026 3:11 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपने काम से लोगों का दिल जीता है. इसके साथ ही वह अपनी खूबसूरती की लिए भी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. इसी बीच माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ रही हैं और थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं. माधुरी दीक्षित की ये ड्रेस काफी ज्यादा रिवीलिंग है और लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस ऐसी आउटफिट पहन सकती हैं. फिलहाल, एक्ट्रेस के वीडियो की काफी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि माधुरी दीक्षित के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है.

माधुरी दीक्षित के वीडियो के सच ने लोगों को उड़ाए होश

59 साल की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि उन्होंने इतना ज्यादा रिवीलिंग ड्रेस कैसे पहन लिया. उनके वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए. दरअसल, माधुरी दीक्षित का वीडियो एआई है और पूरी तरह फेक है. एक्ट्रेस के वीडियो का फैक्ट चेक किया गया तो पता चला कि उनके लुक के साथ छेड़छाड़ की गई है. माधुरी दीक्षित ने 10 मार्च को इसी तरह का गाउन पहनकर फोटोशूट करवाया था और इसकी तस्वीरें शेयर की थीं. उनकी इसी ड्रेस का एआई वीडियो बनाकर वायरल किया गया है. माधुरी दीक्षित के वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है क्योंकि उनका भरोसा नहीं हो रहा था ये असली वीडियो है.

View this post on Instagram

A post shared by Vinay Sharma (@vinayshaarma)

माधुरी दीक्षित समेत कई एक्ट्रेसेस के फेक वीडियो हो चुके वायरल

माधुरी दीक्षित के वायरल हो रहे फेक वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने पास बैठे सेलिब्रिटीज से बातचीत कर रही हैं और मुस्कुरा रही हैं. अभी तक एक्ट्रेस का इस वीडियो फेक वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी एक्ट्रेस का फेक एआई वीडियो वायरल हुआ है. इससे पहले रुक्मिणी वसंत, रश्मिका मंदाना समेत कई अभिनेत्रियों के डीपफेक वीडियो वायरल हो चुके है. इससे पता चलता है कि किस तरह से एआई का गलत इस्तेमाल करके सिलेब्स का इमेज को खराब किया जा रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.