Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Fact Check: 'वायरल गर्ल' मोनालिसा के ग्लैमरस अंदाज ने बनाया दीवाना? जानें नए लुक वाली तस्वीर का सच

Monalisa Viral Photo: मोनालिसा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वो ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कि 'वायरल गर्ल' की इस तस्वीर की सच्चाई क्या है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 31, 2025 5:30 PM IST

Fact Check: 'वायरल गर्ल' मोनालिसा के ग्लैमरस अंदाज ने बनाया दीवाना? जानें नए लुक वाली तस्वीर का सच

महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा (Monalisa) मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है. उनको डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ' द डायरी ऑफ मणिपुर' में कास्ट कर लिया तो उसके बाद से वह ज्यादा ही सुर्खियों में आ गईं. मोनालिसा से जुड़े अपडेट जानने के लिए लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर 'वायरल गर्ल' की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं. अब मोनालिसा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये उनका नया लुक है. आइए जानते हैं कि 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की ये तस्वीर सही है या फेक है.

मोनालिसा की तस्वीर निकली फेक

इंस्टाग्राम पर 'मोनालिसा ऑफिशियल 008' के नाम से बने पेज पर मोनालिसा की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें वो एक डॉग के साथ नजर आ रही हैं. इसके तस्वीर के साथ लिखा है, 'मेरा नया लुक'. मोनालिसा की इस तस्वीर की सच्चाई की पड़ताल 'सजग टीम' ने की तो ये फेक निकली और पता चला कि ये एआई से बनाई गई है. इस तरह से सोशल मीडिया पर वायरल मोनालिसा की तस्वीर फर्जी है. बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है जब मोनालिसा की फेक तस्वीर वायरल हुई हो. उनके तमाम फोटोज और वीडियोज एआई की मदद से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाते हैं.

मोनालिसा शेयर करती रहती हैं रील

बताते चलें कि मोनालिसा डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में नजर आएंगी और इसकी तैयारी में लगी हुई हैं. मोनालिसा अक्सर अपनी एक्टिंग क्लास की झलक भी लोगों को दिखाती रहती हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड के तमाम गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. गौरतलब है कि मोनालिसा प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचने गई थीं और वह अपनी खूबसूरत आखों के चलते चर्चा में आ गई थीं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.