महाकुंभ (Mahakumbh) में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. मीडिया लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बातें हो रही हैं. मोनालिसा के वीडियो और फोटो लगातार वायरल हो रहे हैं. यहां तक कि एआई से उनके तमाम वीडियो और फोटोज बनाई गई हैं. इसी बीच में खबर आई थी कि मोनालिसा को फिल्म का ऑफर मिला. अब मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, उसमें वह फिल्म को लेकर बात करती नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
मोनालिसा का नया वीडियो वायरल
मोनालिसा ने मोनालिसा भोसले के नाम से ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'नमस्ते, मैं मोनालिसा देश के सभी लोगों को प्रणाम करती हूं. मैं कुंभ में माला-रुद्राक्ष बेचने गई थी और वहां महादेव का आशीर्वाद था. संतों और आप लोगों ने मुझे रातोंरात पहचान दी, इसके लिए मैं सबको थैंक्यू कहना चाहती हूं. मैं बताना चाहती हूं कि आप सब की वजह से मुझे एक फिल्म मिली है. मेरी फिल्म का नाम द डायरी ऑफ मणिपुर है, जिसके डायरेक्टर सनोज मिश्रा जी मेरे गांव आए थे और उन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए साइन किया. मेरा सपना था कि मैं हीरोइन बनूं और मेरा सपना आज पूरा हो गया है. आप सब आशीर्वाद दीजिए कि मैं मेरा काम अच्छे से करूं. मेरी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर को सब लोग सपोर्ट करो. आप सब मुझे आशीर्वाद दीजिए कि मैं अब एक्टिंग सीखने जा रही हूं और उसके बाद मेरी शूटिंग शुरू होने वाली है.'
एक मामूली सी माला बेचने वाली लड़की को आप सभी ने जो इतना प्यार और सम्मान दिया, उसके लिए धन्यवाद,
आज आप सभी के कारण ही मुझे पहली फिल्म मिली, ये मैं कभी नही भूल सकती। ? pic.twitter.com/FOBhZQhF6A
— Monalisa Bhosle (@MonalisaIndb) February 2, 2025
मोनालिसा की महाकुंभ में बदली किस्मत
बताते चलें कि मोनालिसा इंदौर की रहने वाली हैं और महाकुंभ में माला बेचने गई थीं. इस दौरान उनकी आंखों के चलते वह लोगों के बीच चर्चा में आ गईं. मोनालिसा की महाकुंभ में जाते ही किस्मत बदल गई और उन्हें फिल मिल गई. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates