महाकुंभ में माला बेचने पहुंची मोनालिसा (Monalisa) की किस्मत ने इस कदर करवट ली कि वह रातोंरात स्टार बन गईं. वह अपनी खूबसूरत आंखों के चलते ऐसी चर्चा में आईं कि उन्हें फिल्म और म्यूजिक वीडियो का ऑफर मिलने लगे. मोनालिसा अब जहां भी जाती हैं तो उनकी एक झलक देखने के लिए लोग बेकरार दिखते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाज लगा सकते हैं. दरअसल, मोनालिसा अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अपने होमटाउन मध्य प्रदेश में हैं. मध्य प्रदेश के पिछोर में 'वायरल गर्ल' को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.
मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो हो रहा वायरल
'वायरल गर्ल' मोनालिसा अब एक्ट्रेस हो चुकी हैं. बीते दिनों वह एक्टर उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. मोनालिसा अब अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश पहुंची थीं. इस बात की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई वह उमड़ पड़े. मोनालिसा की झलक देखते ही उनके तमाम चाहने वाले फैंस उनका नाम लेकर हूटिंग करने लगे. मोनालिसा लोगों के बीच इतना प्यार पाकर काफी खुश नजर आईं और साथ ही इमोशनल भी हो गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से वादा किया कि वह उनसे बाद में मिलेंगी.
View this post on Instagram
मोनालिसा एक्टिंग में बना रहीं करियर
बताते चलें कि मोनालिसा को महाकुंभ में वायरल होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में कास्ट किया था. इसके बाद मोनालिसा ने एक्टिंग सीखनी शुरू की थी. हालांकि, सनोज मिश्रा के विवादों में आने के बाद फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई. इसी बीच मोनालिसा ने एक्टर उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'सादगी' में काम किया. उनका ये म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही लोगों के बीच छा गया. फिलहाल, मोलनासिा लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी है और वह जहां भी जाती हैं तो उनको देखने के लिए लोग फैंस क्रेजी हो जाते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates