महाकुंभ (Mahakumbh) से चर्चा में आईं मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है और बात करता है. मोनालिसा की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें माला बेचते-बेचते फिल्म मिल गई. फिलहाल, इन दिनों वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए तैयारी कर रही हैं. इसी बीच मोनालिसा के कुछ पुराने वीडियो सामने आया हैं और सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इन वीडियो से पता चलता है कि मोनालिसा तो महाकुंभ से पहले ही लोगों को दिल को धड़का रही थीं. आइए आपको पूरा माजरा समझाते हैं कि आखिर वो पहले से कैसे मशहूर हैं.
मोनालिसा के पुराने वीडियो पर आया फैंस का दिल
केएसजी फोटोग्राफी के नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर मोनालिसा को दो पुराने वीडियो शेयर किए गए हैं. इन वीडियोज में फोटोग्राफर ने बताया गया है कि वो दो साल पहले महेश्वर में एक प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गए थे. यहां पर उन्हें माला बेचने वाली मोनालिसा नजर आईं और वह उनकी खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने से नहीं रोक पाए. फोटोग्राफर ने मोनालिसा की की कई तस्वीरें क्लिक कीं. अब महाकुंभ के बाद मोनालिसा चर्चा में आईं तो वह उनकी खींची हुई फोटोज को फेम करवाकर उनसे मिलने पहुंच गए. इन वीडियोज में फोटोग्राफर और मोनालिसा दोनों नजर आ रहे हैं. इस कतरह से कहा जा सकता है कि मोनालिसा साल 2025 से नहीं पहले ही लोगों की पसंद बन चुकी थीं. इन पुराने वीडियोज को काफी पसंद किया जा रहा है.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
नेपाल गई थीं मोनालिसा
गौरतलब है कि मोनालिसा हाल ही में फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ नेपाल गई थीं और उनका यहां पर भव्य स्वागत हुआ था. नेपाला से मोनालिसा के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. वहीं, मोनालिसा की एक्टिंग क्लास के वीडियोज लोगों का ध्यान खींचते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates