महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा (Monalisa) अब 'वायरल गर्ल' के नाम से सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं. वह इन दिनों अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की तैयारी में बिजी हैं. मोनालिसा अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, इस वीडियो में मोनालिसा एक हर पहनती नजर रही हैं और इसे हीरे का बताया जा रहा है. इसके साथ ही इस हीरे के हार की कीमत 5 करोड़ रुपये की बताई जा रही है. आइए जानते हैं कि मोनालिसा ने जो हार पहना है, उसकी सच्चाई क्या है.
मोनालिसा का वीडियो हो रहा है वायरल
'रियल मोनालिसा' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 'वायरल गर्ल' मोनालिसा नजर आ रही हैं और लोग उन्हें हार पहना रहे हैं. वहीं, लोग लगातार उनका नाम चिल्ला रहे हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, '5 करोड़ रुपये का हीरे का हार.' हालांकि, इस वीडियो में हार की कीमत को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है. इसके साथ ही लोगों को पता है कि इन दिनों वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं तो लोगों का कहना है कि ये हार इसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है क्योंकि उनके आसपास तमाम लोग नजर आ रहे हैं. मोनालिसा ने सच में 5 करोड़ रुपये के हीरे का हार पहना है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'मैं नहीं मानता हूं.' एक यूजर ने लिखा है, 'ये मेरे यहां 15 रुपये का मिलता है.'
View this post on Instagram
फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में नजर आएंगी मोनालिसा
मोनालिसा के चर्चा में आते ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में कास्ट कर लिया था. सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के गांव जाकर उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन किया था. इसके बाद से मोनालिसा ने एक्टिंग सीखना शुरू कर दिया था. वह अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज दिखाती रहती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates