Fact Check: सोशल मीडिया पर छाया 'वायरल गर्ल' मोनालिसा का रैंप वॉक! जानें वीडियो का सच

Monalisa Ramp Walk Video: 'वायरल गर्ल' मोनालिसा का एक रैंप वॉक का सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि उनके इस वीडियो की सच्चाई क्या है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: May 27, 2025 10:49 AM IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर छाया 'वायरल गर्ल' मोनालिसा का रैंप वॉक! जानें वीडियो का सच

महाकुंभ में माला बेचने पहुंचीं मोनालिसा (Monalisa) अपनी खूबसूरत आंखों के कारण चर्चा में आ गईं. इसके बाद से लोग मोनालिसा को 'वायरल गर्ल' के नाम से भी जानने लगे. वह पिछले काफी समय से अपने पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस म्यूजिक वीडियो से जुड़े उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब मोनालिसा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप वॉक करते नजर आ रही हैं और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. उनका ये वीडियो ये चर्चा का विषय बन गया है. आइए जानते हैं कि 'वायरल गर्ल' मोनालिसा के इस लेटेस्ट वीडियो की सच्चाई क्या है.

मोनालिसा के वीडियो की है ये सच्चाई

महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अलग-अलग आउटफिट में रैंप वॉक करती नजर रही हैं. मोनालिसा का ये लेटेस्ट वीडियो काफ पसंद किया जा रहा है. हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. दरअसल, दुबई के एआई आर्टिस्ट Jyo John Mulloor ने अपनी इमैजिनेशन से मोनालिसा का ये वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ब्लैक टॉप और ग्रे शॉर्ट्स में रैंप वॉक कर रही हैं. वहीं, दूसरे लुक की बात की जाए तो मोनालिसा ऑरेंज कलर की ड्रेस में रेड कार्पेट पर चलती नजर आ रही हैं. मोनालिसा का एआई से बनाया गया ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वह इस पर कमेंट कर रहे हैं.

TRENDING NOW

मोनालिसा संग म्यूजिक वीडियो में नजर आएं उत्कर्ष सिंह

बताते चलें कि मोनालिसा के पहले म्यूजिक वीडियो में उनके साथ एक्टर उत्कर्ष सिंह नजर आने वाले हैं. मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह का म्यूजिक वीडियो से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है जिसे काफी पसंद किया गया था. मोनालिसा का बदला हुआ अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.