महाकुंभ में माला बेचने पहुंची इंदौर की मोनालिसा (Monalisa) कि किस्मत ऐसी पलटी कि वह रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गईं. मोनालिसा को अब लोग माला बेचने वाली नहीं बल्कि 'वायरल गर्ल' के नाम से जानते हैं. मोनालिसा के पॉपुलर होते ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में कास्ट कर उन्हें मायानगरी का रास्ता दिखा दिया. मोनालिसा अब काफी चर्चा में रहती हैं और अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा ने एक बार फिर एक बॉलीवुड गाने पर रील बनाकर शेयर की है जो तेजी से वायरल वायरल हो रही है. मोनालिसा की इस रील पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
मोनालिसा की नई रील हुई वायरल
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने साल 1991 में रिलीज हुई श्रीदेवी की फिल्म 'तेरी बंजारन' के गाने 'कब आएगा मेरा बंजारे' पर रील बनाई है. इस गाने को अलका याग्निक ने गाया था. मोनालिसा का बंजारन वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रही है और उनकी प्यारी सी स्माइल पर लोग फिदा हो रहे हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'अब लग रही हो असली बंजारन.' एक यूजर ने लिखा है, 'आ गए तेरे बंजारे.' एक यूजर ने लिखा है, 'यही गाना बेस्ट है तुम्हारे लिए.' एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत बढ़िया.' मोनालिसा के वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें.
मोनालिसा दिखाती हैं अपने एक्टिंग क्लास की झलक
बताते चलें कि मोनालिसा इन दिनों अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की तैयारी में लगी हुई हैं. मोनालिसा अपने वीडियोज और फोटोज के लिए अलावा अपनी एक्टिंग क्लास की झलक भी लोगों को दिखाती रहती हैं. गौरतलब है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के गांव जाकर उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन किया था. इसके बाद मोनालिसा डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ कई इवेंट में नजर आ चुकी हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates