Nikko Natividad Private Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी सेलिब्रिटी या इंफ्लूएंसर के कथित प्राइवेट वीडियो वायरल (Private Viral Video) होने का दावा किया जाता है. इसमें कुछ तो सही निकलते हैं लेकिन कई में साइबर फ्रॉड का जाल होता है. इन वीडियो को लेकर लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही है लेकिन इसके बाद भी लोग इनके लिंक को सर्च करने से बाज नहीं आ रहे हैं. अब फिलिपिनो एक्टर निको नेटिविदाद (Nikko Natividad) प्राइवेट वीडियो वायरल को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इंटरनेट की दुनिया में एक कथित प्राइवेट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि ये निको नेटिविदाद का है. वहीं, इस वीडियो को लेकर बहस हो रही है कि ये असली है या या फेक है. इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है.
फिलिपिनो एक्टर निको नेटिविदाद ने मांगी माफी
बताते चलें कि बीते महीने फरवरी की 28 तारीख को सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट और लिंक वायरल होने लगे. इन स्क्रीनशॉट और लिंक को लेकर दावा किया गया कि इनमें फिलिपिनो एक्टर निको नेटिविदाद का प्राइवेट वीडियो है. इसके बाद सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट और लिंक फैलने लगे. इसके साथ ही ये चर्चा होने लगी ये असली है या फेक है. हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है. इस विवाद को बढ़ता देख निको नेटिविदाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है. इसके साथ ही उन्होंने इस घटना से उन्हें दुख है और वे इस अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं.
फेक प्राइवेट वीडियो सर्च या फॉरवर्ड करने पर हो सकती है सजा
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से लगातार फेक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन फर्जी वीडियो के लिंक के जरिए साइबर फ्रॉड लोगों को निशाना बना रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस जाल में फंस रहे हैं और अपनी पर्सनल डिटेल के साथ ही अपने बैंक अकाउंट को खाली कर रहे हैं. इन वीडियो के वायरल होने पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ लगातार लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि ऐसे लिंक पर क्लिक ना करें. इसके साथ ही कानूनी तौर पर आईटी एक्ट के तहत इन वीडियोज के लिंक को सर्च या फॉरवर्ड करने पर सजा और जुर्माना का प्रावधान है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates