थिएटर वायरल वीडियो
Viral Video: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) की 16 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डार्लिंग' (Darling) को हाल ही में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है. सालों बाद भी इस मूवी का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसका सबूत सिनेमाघरों फैंस की उमड़ी भीड़ है. हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें थिएटर का स्टाफ कथित तौर पर प्रभास के फैंस की पिटाई करता दिख रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि, ये सारा विवाद शुरू कहां से हुआ.
तेलुगु वन की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सारा हंगामा तब शुरू हुआ जब हैदराबाद के एक थिएटर में एक शो के दौरान फिल्म का एक गाना तो बजाया गया, लेकिन दूसरे शो में उसे स्किप कर दिया गया. वहीं जब फैंस ने इसकी शिकायत की, तो मैनेजमेंट और उनके बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते ये बहस झड़प में बदल गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं कुछ खबरों के मुताबिक बात तब बिगड़ी जब थिएटर मैनेजमेंट के लोगों ने कथित तौर पर एक फैन को थप्पड़ मार दिया. हालांकि, इंटरनेट पर कुछ लोगों का दावा है कि जिस शख्स की पिटाई हो रही थी, वो नशे में था. सोशल मीडिया पर थिएटर में हुए हंगामे का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'एक प्रभास फैन ने कथित तौर पर महिला स्टाफ को बीच की उंगली दिखाई और उसे गाली दी. जैसा कि महिला ने बताया, वहीं वीडियो में दिख रहा है कि बात हाथापाई तक पहुंच गई.'
वहीं यूजर के इस दावे को गलत बताते हुए एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'यहां एक महिला का बैग फंस गया था और जब इस पर विवाद हुआ, तो मैनेजमेंट ने आकर लोगों को डंडों से पीटना शुरू कर दिया. बाहर एंटी-फैंस ये झूठ फैला रहे हैं कि उसने महिला के साथ बदतमीजी की. प्लीज इस वीडियो को शेयर करें, वो मेरा दोस्त है और वो महिलाओं से बदतमीजी करने वाला इंसान नहीं है.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स और रिएक्शन्स इस वीडियो पर आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस पूरी घटना को लेकर थिएटर की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.
Ikada women bag lagindhi so daniki godava chesthe management motham ochi godava karraltho kottaru but baitaki anti fans misbehaving of women and spread chestunaru please share and repost this video atanu na Friend eh he's not that kind of man of misbehaving with women.#Darling4K pic.twitter.com/HIkXL8ZjVq
— Jack Sparrow (@Jack_Sparrow131) April 23, 2026
आपको बता दें कि, ए. करुणाकरण के डायरेक्शन में बनी 'डार्लिंग' एक तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी. इसमें प्रभास और काजल अग्रवाल लीड रोल में नजर आए थे और ये मूवी सुपरहिट रही थी. इसमें एक ऐसे लड़के की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने पिता की मदद के लिए प्यार का नाटक करता है, लेकिन फिर उसे सच में प्यार हो जाता है. अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री और गानों की वजह से यह फिल्म आज भी फैंस की फेवरेट बनी हुई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…