Priyanka Chopra Nick Jonas Attend pre Oscars Dior dinner: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिन्होंने हॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजा रखा है. हॉलीवुड में होने वाला कोई भी इवेंट प्रियंका चोपड़ा के बिना पूरा नहीं होता है. हॉलीवुड की हर महफिल में प्रियंका चोपड़ा शान से अपने पति निक जोनस के साथ पहुंच जाती हैं. इस समय प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ प्री ऑक्सर डिनर पार्टी में पहुंची थीं. लग्जरी ब्रैंड डियॉर ने इस पार्टी का आयोजन किया था. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को तो सजधजकर जाना ही था. प्रियंका चोपड़ा ने बिना देर किए इस पार्ट में धमाकेदार एंट्री मारी. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आए. सोशल मीडिया पर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो दोनों मीडिया के सामने एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं.
निक जीजू की खूब हो रही है तारीफ
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को देखकर साफ पता चल रहा है कि शादी के बाद भी दोनों के सिर से प्यार का खुमार उतरने को राजी नहीं है. अब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा डिनर टेबल पर साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. फैंस को भी निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि फैंस अपने जीजाजी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं.
Nick Jonas and Priyanka Chopra were seen attending the Dior party in Los Angeles.
Photos/Courtesy ? #NickJonas #PriyankaChopra #hollywood #Dior #magazine pic.twitter.com/eGl5MJSTyi
— DiMarco (@dimarcomagazine) March 14, 2026
प्रियंका चोपड़ा को लेकर निक जोनस ने हाल ही में दिया है ये बयान
हाल ही में निक जोनस जय शेट्टी के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे. यहां पर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक बड़ा राज खोल दिया था. निक जोनस ने दावा किया था कि प्रियंका चोपड़ा एक नजर में बता देती हैं कि सामने वाला इंसान कैसा है. निक जोनस ने दावा किया कि ये एक्सपीरियंस की वजह से प्रियंका चोपड़ा में क्वालिटी आ गई है. निक जोनस ने माना कि वो प्रियंका चोपड़ा की इस खासियत के बारे में जानकर चौंक गए थे. वहीं जय शेट्टी को भी प्रियंका चोपड़ा के बारे में ये बात सुनकर झटका लग गया था. कहना गलत नहीं होगा कि निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates