Ranbir Kapoor Alia Bhatt Viral video: आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) कुछ समय पहले ही इंडिया वर्सेज इंग्लैंड का टी20 वर्ल्डकप सेमी फिनाले मैच देखने पहुंचे थे. इस दौरान इनकी वीडियोज और तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक बार फिर से सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है. आलिया भट्ट जल्द ही अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं. इस खास मौके के आने से ठीक पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर वेकेशन मनाने के लिए हांगकांग जा पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है कि जिसमें न राहा का हाथ थामकर हांगकांग की सड़कों पर घूम रहे हैं. इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर राहा के साथ झूले भी झूलते दिखे. वीडियो में राहा लाल रंग के कपड़ों में दिख रही हैं. वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का डेनिम लुक नजर आया. दूर होने की वजह से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साफ नहीं नजर आ रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस वीडियो ने बवाल काटकर रख दिया है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वीडियो ने मचाया बवाल
फैंस का कहना है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दुनिया के बेस्ट मम्मी पापा हैं जो कि राहा के साथ कूद खेलने निकले हैं. वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बार बार राहा को संभालते नजर आए. हालांकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को ये नहीं पता चला कि कोई उनका दूर से वीडियो बना रहा है. बता दें आलिया भट्ट इन दिनों शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' (Alpha) की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. आलिया भट्ट की फिल्म सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) के साथ 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली थी. हालांकि धुरंधर 2 और फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का हाल देखते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट को जुलाई तक आगे खिसका दिया है.
Alia Bhatt spotted enjoying family time in Hong Kong. ?❤️
Away from the film sets and spotlight,
just precious moments with family. ✨
Sometimes the most beautiful memories are the quiet ones.#AliaBhatt #RanbirKapoor pic.twitter.com/aoMQdVCMG9— Viral Celeb X (@ViralCelebX) March 13, 2026
आलिया भट्ट इस दिन मनाएंगी अपना जन्मदिन
आपको बता दें कि आलिया भट्ट 15 मार्च यानी कल अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं. आलिया भट्ट के जन्मदिन को खास बनाने के लिए ही रणवीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ हांगकांग निकले हैं. यहां पर बॉलीवुड का ये कपल साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियोज इस बात का सबूत है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…
Subscribe Now
Enroll for our free updates