Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Rashmika Vijay Reception: किसी और की होते ही श्रीवल्ली को बधाई देने पहुंचा पुष्पा, पति के सामने इस अंदाज में थामा हाथ

Allu Arjun in Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Reception: हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पहुंचे थे. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को साथ देखकर फैंस को फिल्म पुष्पा की याद आ गई है.

By: Shivani Duksh  |  Published: March 5, 2026 11:19 AM IST

Rashmika Vijay Reception: किसी और की होते ही श्रीवल्ली को बधाई देने पहुंचा पुष्पा, पति के सामने इस अंदाज में थामा हाथ
Rashmika Vijay Reception: किसी और की होते ही श्रीवल्ली को बधाई देने पहुंचा पुष्पा

Allu Arjun in Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Reception: पुष्पा साउथ की उन फिल्मों में से है, जिसे फैंस सालों तक भुला नहीं पाएंगे, फैंस आज भी पुष्पा के दोनों पार्ट्स को देखना पसंद करते हैं. हालांकि फैंस को अब इस बात का इंतजार है कि वो कभी इस फिल्म के तीसरे पार्ट को देख भी पाएंगे या फिर नहीं... फैंस अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को साथ देखने के लिए तरसते हैं. इसी बीच अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने फैंस की इस विश को पूरा कर दिया है. बीती रात ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda) ने रिसेप्शन पार्टी दी थी. हैदराबाद में हुई इस पार्टी में पूरी साउथ इंडस्ट्री पहुंची थी. राम चरण, कृति सेनॉन, नागार्जुन, करण जौहर, अल्लू अर्जुन और रवि तेजा जैसे सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी का बधाई देने पहुंचे थे. इस दौरान अल्लू अर्जुन ने भी पूरे स्टाइल में एंट्री मारी. आते ही अल्लू अर्जुन ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना से मुलाकात की.

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने मिलाया हाथ

जैसे ही अल्लू अर्जुन ने रश्मिका मंदाना को देखा, तो उनसे हाथ मिला लिया. जैसे ही फैंस ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को साथ देखा, बवाल मच गया. विजय देवरकोंडा के सामने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को इस तरह से हाथ मिलाते देखकर फैंस को पुष्पा और श्रीवल्ली की याद आ गई. यही वजह है जो अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस कह रहे हैं कि पुष्पा असल जिंदगी में अपनी श्रीवल्ली को शादी की बधाई देने आया है. इस दौराव अल्लू अर्जुन ने विजय देवरकोंडा के साथ भी जमकर पोज दिए. वहीं अल्लू अर्जुन को देखकर रश्मिका मंदाना के चेहरे पर अलग ही स्माइल देखने को मिली.

शादी के बाद गायब होने वाले हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने ये बात साफ कर दी है कि रिसेप्शन खत्म होते ही दोनों गायब होने वाले हैं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है. बीती रात मीडिया से विजय देवरकोंडा बोले कि शादी अब शादी की सारी रस्में खत्म हो रही हैं. ऐसे में वो कुछ समय के लिए अकेले मे समय बिताएंगे. ये बात सुनकर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस भी मुस्कुराने लगे हैं. वैसे भी बीते एक हफ्ते से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लगातार लोगों से घिरे हुए हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…