Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Viral Girl मोनालिसा की शादी को सनोज मिश्रा ने बताया 'लव जिहाद', कहा- जिसे गंगा का अवतार माना, उसी ने दिया धोखा

Monalisa Marriage: वायरल गर्ल मोनालिसा को पसंद करने वाले लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली. इस खबर पर अब उन्हें फिल्म में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा का हैरान करने वाला बयान सामने आया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 11, 2026 10:54 PM IST

Viral Girl मोनालिसा की शादी को सनोज मिश्रा ने बताया 'लव जिहाद', कहा- जिसे गंगा का अवतार माना, उसी ने दिया धोखा
मोनालिसा की शादी पर क्या बोले सनोज मिश्रा

Sanoj Mishra Statement On Monalisa Marriage: साल 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा (Monalisa) अपनी बड़ी-बड़ी और खूबसूरत कत्थई आंखों की वजह से काफी वायरल हुई थी. उस समय जिधर देखो बस मोनालिसा ही छाई थी और उनकी खूबसूरती की ही तारीफ हो रही थी. यहां तक कि एक समय के बाद उन्हें वायरल गर्ल मोनालिसा (Viral Girl Monalisa) के नाम से भी जाना जाने लगा. वायरल गर्ल मोनालिसा की पॉपुरैलिटी धीरे-धीरे इतनी बढ़ की उन्हें डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने फिल्म ऑफर कर दी. जिसके बाद महाकुंभ गर्ल के कई ट्रांसफॉर्मेशन वीडियोज और फोटोज आए, लेकिन इस बीच मोनालिसा (Monalisa News) से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई, जिसने उनके पसंद करने वालों के होश उड़ा दिए.

Monalisa की शादी को सनोज मिश्रा ने बताया 'लव जिहाद'

दरअसल, महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa Marriage) ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी कर ली है. इस खबर से जहां मोनालिसा के चाहने वाले हैरान हैं वहीं, उन्हें फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी को 'लव जिहाद' बताते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मोनालिसा की निजी जिंदगी के कई खुलासे किए हैं.

'मैंने मोनालिसा को गंगा का अवतार माना'

मोनालिसा की शादी की खबर के बाद सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और मोनालिसा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ये बगावत नहीं लव जिहाद है... और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन... मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में, क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी. मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की, देश दुनिया ने स्वागत किया लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और उसका मूत्रपान कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया, उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना.'

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की निजी जिंदगी के खोले राज

उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैने जेल में रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो मूतपुत्र कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि, अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए सब एक दूसरे का बंद दरवाजा झांकते रहे. उनके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है जैसा आप सब देखते है उसकी मां बड़ी मां छोटी मां पापा बड़े पापा छोटे पापा सब दिखावे के और उसके लिए एक मजबूरी थे. उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी जिसको उसको बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी, क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन अलग होते है तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा.'

मां के लिए बगावत पर उतारू थी मोनालिसा

सनोज ने आगे मोनालिसा के बारे में बात करते हुए लिखा, 'लेकिन वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती तो वो रोती थी कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई कि, अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी. मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.'

View this post on Instagram

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

मोनालिसा हुईं 'लव जिहाद' का शिकार?

डायरेक्टर ने आगे मोनालिसा की शादी को 'लव जिहाद' बताते हुए कहा, 'मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा, लेकिन असल में ये 'लव जिहाद' है जिसका शिकार वो हो चुकी है, जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था. आज वो बेरोजगार हो गया उसको मैने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था, लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है. उसने बंजारों और मोनालिसा को इतना समझाया था कि, अगर कहीं कोई बात आए कि यहां तक लाने में आपको किसने मदद की.'

शादी के बाद मोनालिसा ने की सुरक्षा की मांग

आपको बता दें कि, मोनालिसा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो शादी करते हुए नजर आ रही हैं. 'द मणिपुर डायरी' फेम एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ सात फेरे लिए हैं. हैरानी की बात तो ये है कि, मोनालिसा ने अपना ये नया रिश्ता अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर जोड़ा है और इसके बाद मोनालिसा ने सुरक्षा मांगते हुए तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली.

आपको बता दें कि, मोनालिसा और फरमान खान पिछले डेढ़ साल से रिश्ते में थे, लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस शादी के खिलाफ थे. ऐसे में मोनालिसा ने घरवालों के खिलाफ जाकर फरमान से शादी कर ली. उनका आरोप है कि, उनके घर वाले उनपर लगातार दवाब बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.