शिखर धवन और सोफी शाइन में कौन है ज्यादा पढ़ा, गर्लफ्रेंड के आगे कहां पर टिकते हैं क्रिकेटर?

Shikhar Dhawan-Sophie Shine Education: इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं. इसी बीच जानते हैं कि दोनों ने कितनी पढ़ाई की है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 6, 2026 9:36 PM IST

शिखर धवन और सोफी शाइन में कौन है ज्यादा पढ़ा, गर्लफ्रेंड के आगे कहां पर टिकते हैं क्रिकेटर?

इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने क्रिकेट की पिच पर खूब चौके-छक्के लगाए और कई बार भारत को जीत दिलाई है. फिलहाल, इन दिनों वह किसी का दिल जीत रहे और अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में शिखर धवन को लेकर खबर आई है कि वह सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ शादी करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों फरवरी, 2026 में सात फेरे लेने वाले हैं. शिखर धवन और सोफी शाइन के प्यारे फोटोज और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच जानते हैं कि शिखर धवन और उनकी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने कितनी पढ़ाई की है.

कितनी पढ़ी हैं सोफी शाइन?

शिखर धवन और गर्लफ्रेंड सोफी शाइन की जबरदस्त बॉन्डिंग उनके सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिलती रहती है. जब से दोनों की शादी की खबरें आई हैं तब से हर कोई शिखर की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के बारे में सबकुछ जानना चाहता है. सोफी साइन की बात करें तो वह आयरलैंड की रहने वाली हैं. साल 1990 में जन्म लेने वाली सोफी शाइन ने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज में ग्रेजुएशन किया है. वह अबू धाबी स्थित नॉर्दन ट्रस्ट कॉर्पोरेशनमें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट की पोजीशन पर हैं. सोफी शाइन यूएई में रहती हैं.

TRENDING NOW

शिखर धवन की है कितनी एजुकेशन?

शिखर धवन की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने दिल्ली के सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से 12वीं क्लास तक पढ़ाई की. दरअसल, दिल्ली के रहने वाले 40 साल के शिखर धवन ने क्रिकेट पर फोकस होने के चलते कॉलेज में एडमिशन नहीं ले पाए. इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी की है और बेहतरीन प्रदर्शन किया है. शिखर धवन ने साल 2010 में डेब्यू किया था और साल 2024 में संन्यास ले लिया था.

शिखर धवन की पर्सनल लाइफ

शिखर धवन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ शादी की थी. दोनों ने साल 2023 में तलाक ले लिया था. अब शिखर धवन आयरिश गर्ल सोफी शाइन के साथ रिश्ते में हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. दोनों की शादी को लेकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस एक्साइटेड हैं. अब देखने वाली बात होगी कि कब तक शादी होती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.