सिद्धार्थ शुक्ला की मम्मी-पापा के साथ की पुरानी तस्वीर वायरल, फैंस बोले- 'आंखों में आंसू आ गए'

Siddharth Shukla Old Photo: दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके बाद उनके फैंस इमोशनल हो गए हैं और कमेंट कर रहे हैं.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 3, 2026 3:00 PM IST

टीवी से लेकर फिल्मों में काम करने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का साल 2021 में निधन हो गया था. 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनके तमाम चाहने वाले फैंस गहरा सदमा लगा था. फैंस को भरोसा नहीं हो रहा था कि उनका पसंदीदा एक्टर अब इस दुनिया में नहीं है. सिद्धार्थ शुक्ला का भले ही निधन हो चुका है लेकिन उनके फैंस अभी उनको प्रति समर्पित नजर आते हैं. इसका उदाहरण वायरल हो रही एक तस्वीर है. दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसके बाद उनके फैंस इमोशनल हो गए हैं. एक्टर की इस वायरल फोटो पर कमेंट की बाढ़ आ गई है. आइए देखते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला की ये कौन सी तस्वीर है.

फैंस के दिलों में जिंदा हैं सिद्धार्थ शुक्ला

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अपने फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं. सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. गौतम नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्टर अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला की ये काफी यंग एज की फोटो है. एक्टर की ये तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक फैन ने लिखा है, 'भाई मेरी आंखों में आंसू आ गए.' एक यूजर ने लिखा है, 'मिस यू सिद्धार्थ सर.' एक फैन ने लिखा है, 'सिद्धार्थ सर हमेशा फैंस के दिल में हैं.' एक फैन ने लिखा है, 'आई लव यू सिद्धार्थ शुक्ला.' इस तरह से दिवंगत अभिनेता को याद कर उनके फैंस भावुक हो रहे हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला का ऐसा रहा है एक्टिंग करियर

बताते चलें कि सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म साल 1980 में हुआ था. वह साल 2021 में 12 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाते कि इससे पहले 2 सितंबर को उनका निधन हो गया था. सिद्धार्थ शुक्ला के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2008 में टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत की थी. वह 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'बालिका वधू' जैसे शोज में नजर आए हैं. इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला ने 'झलक दिखाला जा', 'खतरों के खिलाड़ी', 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शोज में नजर आए हैं. सिद्धार्थ शुक्ला फिल्म, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रहे हैं. बताते चलें कि सिद्धार्थ शुक्ला शो 'बिग बॉस 13' जीतकर काफी पॉपुलर हो गए थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.