'टी-शर्ट उतारो और', नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात की एक और शर्मनाक वीडियो वायरल, क्लिप ने मचाया हड़कंप

नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात का असली और घिनौना चेहरा सबके सामने आ गया है. अब अशोक खरात पुलिस के शिकंजे में है लेकिन उसकी वीडियो अभी भी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 11, 2026 1:49 PM IST

नासिक के तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात का घिनौना चेहरा बेनकाब हो गया है. 'अघोरी थेरेपी' और इलाज के नाम पर मासूम बच्चियों के यौन शोषण का नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इंटरनेट केबल और टेस्टर जैसी चीजों से मासूमों को प्रताड़ित करने वाले इस ढोंगी पर अब पुलिस का शिकंजा कस चुका है. SIT की जांच में हर दिन नए और रूह कंपा देने वाले खुलासे हो रहे हैं. महाराष्ट्र के नासिक में खुद को भगवान और बड़ा ज्योतिषी बताने वाले अशोक खरात की करतूतों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. आए दिन इस ढोंगी के खिलाफ नई खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन हाल ही में लीक हुए एक MMS वीडियो ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है.

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे इस नए वीडियो में अशोक खरात की दरिंदगी साफ देखी जा सकती है. वह अपने केबिन में एक बच्ची को उसकी टी-शर्ट ऊपर करने के लिए मजबूर करता है. हद तो तब हो गई जब वह किसी मेडिकल उपकरण के बजाय इंटरनेट केबल और केबल टेस्टर जैसे चीजों का इस्तेमाल बच्ची के पेट पर इलाज के नाम पर करता नजर आया. इस पूरे वाकये की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब यह सब हो रहा था, तब बच्ची की मां भी उसी केबिन में मौजूद थी. अंधविश्वास का चश्मा पहने मां को शायद यह समझ ही नहीं आया कि इलाज के बहाने उसकी बेटी के साथ कितनी बड़ी धोखाधड़ी और शोषण हो रहा है.

अशोक खरात पर दर्ज हैं कई मामले

अशोक खरात इन घिनौनी हरकतों को 'अघोरी थेरेपी' का नाम देता था. वह लोगों को यकीन दिलाता था कि उसके पास ऐसी शक्तियां हैं जो तकनीकी चीजों के जरिए बीमारियों को ठीक कर सकती हैं. लेकिन असल में, यह केवल मासूमों और महिलाओं के यौन शोषण का एक जरिया था. सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज ने उसकी इन काली करतूत की पोल खोलकर रख दी है.
अशोक खरात कोई मामूली अपराधी नहीं है. उस पर पहले से ही रेप (बलात्कार), यौन उत्पीड़न और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन मामले दर्ज हैं.

ढोंगी बाबाओं से रहें दूर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जिसकी कमान पुलिस उपायुक्त तेजस्वी सातपुते संभाल रही हैं. खरात के ऑफिस से मिले सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि इस तरह की कई और खौफनाक घटनाएं वहां हुई होंगी जो अब तक सामने नहीं आई हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, बाबा के काले साम्राज्य के और भी राज खुलने की उम्मीद है. यह मामला उन लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो अपनी परेशानियों का हल ढूंढने के लिए ऐसे ढोंगी बाबाओं और स्वयंभू ज्योतिषियों के पास जाते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.