Tejasswi Prakash Raj Kundra Viral Video: टीवी की 'नागिन' और सोशल मीडिया सेंसेशन तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच एक्ट्रेस 'ऑल स्टार टेनिस बॉल क्रिकेट लीग' के चौथे दिन मैदान में पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखने लायक था. लेकिन असली धमाका तब हुआ जब बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने उन्हें देखते ही सरेआम 'भाभी' कह दिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
राज-तेजस्वी को देख करण कुंद्रा को लग सकती है मिर्ची
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 'ऑल स्टार टेनिस बॉल क्रिकेट लीग' (At The All Star Tennis Ball Cricket League) के मैदान का है, जहां सितारों का मेला लगा हुआ है. वहीं इस दौरान खेल के मैदान में टीवी की 'नागिन' यानी तेजस्वी प्रकाश भी पहुंची, जैसे ही एक्ट्रेस ने ग्राउंड पर एंट्री ली वैसे ही वहां पहले से ही मौजूद राज कुंद्रा तेजस्वी को देखते ही 'भाभी जी नमस्ते' ये सुनते ही एक्ट्रेस का पहले तो रिएक्शन देखने वाला होता है और फिर बाद में वो कहती हैं 'स्टॉप इट यार.' हालांकि, इसके आगे जो हुआ वो देखकर तो तेजस्वी के बॉयफ्रेंड और टीवी स्टार करण कुंद्रा को मिर्ची लग सकती है.
तेजस्वी प्रकाश और राज कुंद्रा का Video Viral
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस राज कुंद्रा को जवाब देते हुए आगे बढ़ती हैं और स्टेज पर पहुंच कर उन्हें गले से लगा लेती हैं, जिसे देखकर करण कुंद्रा को जलन हो सकती है. तेजस्वी प्रकाश और राज कुंद्रा का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल क्लिप पर कई यजूर्स का सवाल है कि, क्या राज ने करण कुंद्रा के नाम पर तेजस्वी की खिंचाई की है?
View this post on Instagram
जल्द बज सकती है शहनाई
गौरतलब है कि, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री से मशहूर कपल्स में से एक हैं, जो लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के फैंस ने उन्हें 'तेजरन' का नाम दिया है. बता दें कि, तेजस्वी और करण 'बिग बॉस 15' में मिले थे और तब से एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. वहीं इन दिनों दोनों को लेकर खबरें आ रही हैं कि, जल्द ही उनके घर शादी की शहनाई बज सकती है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates