अब किस पर डोरे डालने निकली बड़ापाव गर्ल
Vada Pav Girl Chandrika Dixit bridal look: वडापाव के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. बीते कुछ महीनों से वड़ापाव गर्ल ऐलान कर रही हैं कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं. 2 बार तो वो शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाल चुकी हैं. हालांकि अब तक फैंस को समझ नहीं आया कि वड़ापाव गर्ल ने शादी की भी है या फिर नहीं... ऐसे में चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) भी मौके का पूरा फायदा उठा रही हैं. वड़ापाव गर्ल आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इस समय भी वड़ापाव गर्ल अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. इस वीडियो में वड़ापाव गर्ल दुल्हन बनकर श्रंगार करती नजर आ रही हैं. लाल रंग के जोड़े में कमाल लग रही हैं. ऐसे में कैमरे के आगे बैठकर वड़ापाव गर्ल ने भी खुद को निहारना शुरू कर दिया. इस दौरान वड़ापाव गर्ल ने एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन्स दिए. चंद्रिका दीक्षित की अदाओं ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. अब फैंस पूछ रहे हैं कि चंद्रिका दीक्षित अपने बॉयफ्रेंड और पति को छोड़कर किस पर डोरे डाल रही हैं. चंद्रिका दीक्षित की इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो रही है.
चंद्रिका दीक्षित दुल्हन बनने के चक्कर में ट्रोल हो गई हैं.कुछ लोग चंद्रिका दीक्षित को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं. लोगों का कहना है कि बार बार शादी की बात करके चंद्रिका दीक्षित सबको गुमहार कर रही हैं. एक यूजर ने लिखा, ये सब 25 की उम्र में करना अच्छा लगता है. ये भला कोई उम्र है इस तरह से दुल्हन बनने की. एक दूसरे यूजर ने लिखा,चंद्रिका दीक्षित तुमको पहले एक्टिंग करनी सीख लेनी चाहिए. इतना ही नहीं एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि चंद्रिका दीक्षित मेकअप करने के बाद भी सुंदर नहीं लग रही हैं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
कुछ समय पहले ही चंद्रिका दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की थी. इस रील में चंद्रिका दीक्षित मोनालिसा की शादी की बात करत नजर आई थीं. चंद्रिका दीक्षित ने दावा किया था कि जैसे मोनालिसा ने धर्म की दीवार तोड़कर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी की है वैसे ही वो भी शादी करने वाली हैं. दुनिया की कोई भी ताकत उनको नहीं रोक पाएगी. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…