IND vs ENG: जश्न के माहौल के बीच खौला Varun Dhawan का खून, जानिए किसके हाथ से छीना फोन

Varun Dhawan snatches Phone in India England T20 World Cup Semi-Final Match: इंडिया इंग्लैंड के टी20 वर्ल्डकप सेमी फिनाले मैच खत्म होने बाद अचानक ही बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का गुस्सा भड़क गया. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: March 6, 2026 10:48 AM IST

Varun Dhawan snatches phone in India-England T20 World Cup Semi-Final match: लोगों की बीती शाम इंडिया-इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के नाम रही है. आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड ने भी बड़े चाव से ये मैच देखा है. बॉलीवुड के कई सितारे वानखेड़े स्टेडियम में धमाल मचाने पहुंचे थे. इस लिस्ट में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनिल कपूर और वरुण धवन जैसे सितारों का नाम शामिल है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वरुण धवन (Varun Dhawan) मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम से बाहर आते नजर आ रहे हैं. जैसे वरुण धवन बाहर निकले फैंस और मीडिया ने उनको चारों तरफ से घेर लिया. फिर क्या था... फैंस वरुण धवन के साथ फोटो क्लिक करवाने की कोशिश करते नजर आए. इसी बीच वरुण धवन को बहुत तेज गुस्सा आया और उन्होंने अपने एक फैन के फोन को छीन लिया. ये लड़का वरुण धवन के साथ भीड़ में सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान वरुण धवन इस लड़के से कुछ कहते नजर आए. इसी बीच बॉडीगार्ड ने वरुण धवन के इस फैन को पीछे धकेल दिया.

वरुण धवन को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

वीडियो में वरुण धवन के तेवर अलग ही देखने को मिल रहे हैं. लग रहा है कि किसी बात से वरुण धवन खफा थे. अब वरुण धवन को किस बात का गुस्सा था ये तो वो खुद ही बता सकते हैं. अब फैंस वरुण धवन के इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि वरुण धवन को इस तरह पब्लिक प्लेस पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. अगर फैंस पसंद नहीं हैं तो उनसे दूरी बनाकर रखें और घर से बाहर न निकलें. आम जनता को भी वरुण धवन का ये अंदाज खास पसंद नहीं आया है. फैंस के साथ बद्सलूकी करने की वजह से कई सितारे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं.

बॉक्स ऑफिस पर लौटने वाले हैं वरुण धवन

गौरतलब है कि वरुण धवन ने अनिल कपूर के साथ मैच का मजा लिया था. जल्द ही वरुण धवन भी बॉलीवुड पर धमाल मचाने वाले हैं. वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) जल्द ही रिलीज होगी, वरुण धवन की ये फिल्म यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाली है. वरुण धवन की ये फिल्म 5 जून को रिलीज होनी है. वहीं यश की फिल्म टॉक्सिक 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ बवाल मचाएंगी. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…