Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'इन आंखों में आंसू...', 'वायरल गर्ल' मोनालिसा के इस वीडियो को देख इमोशनल हुए लोग!

Monalisa Video: महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया.

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 28, 2025 4:51 PM IST

'इन आंखों में आंसू...', 'वायरल गर्ल' मोनालिसा के इस वीडियो को देख इमोशनल हुए लोग!

महाकुंभ में माला बेचने गईं मोनालिसा (Monalisa) अपनी खूबसूरत आंखों से चर्चा में आई थीं. इसके बाद वह 'वायरल गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं. मोनालिसा की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर'में उनको ले लिया. इस फिल्म में कास्ट किए जाने के बाद वह एक्टिंग क्लास ले रही हैं. मोनालिसा अक्सर अपने एक्टिंग क्लास के वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा वह अलग-अलग गानों पर रील्स बनाकर लोगों का ध्यान खींचती हैं. अब मोनालिसा का एक लेटेस्ट वीडियो लोगों के बीच चर्चा में आ गया है. इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि उनके इस वीडियो में क्या है.

मोनालिसा का नया वीडियो हुआ वायरल

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं और उनकी आंखों से आंसू बह रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'यारियां' का गाना 'अल्लाह वारियां' बज रहा है. मोनालिसा के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा है, 'इन आंखों में आंसू अच्छे नहीं लगते बहन.' एक यूजर ने लिखा है, 'क्या हो गया मैडम.' एक यूजर ने लिखा है, 'अब क्यों रो रही हो, अब तक हीरोइन बन गई हो.' एक यूजर ने लिखा है, 'मोनालिसा को किसने रुलाया.' इस तरह से तमाम लोगों ने रिएक्शन दिए हैं. मोनालिसा का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में नजर आएगी मोनालिसा

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मौका दिया. वह मोनालिसा को एक्टिंग क्लास दिलवा रहे हैं. इसके अलावा सनोज मिश्रा के साथ मोनालिसा कई इवेंट में शामिल हो चुकी है. 'वायरल गर्ल' के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर आते रहते हैं. इसके साथ ही मोनालिसा अपने से जुड़े तमाम अपडेट लोगों तक पहुंचा रहती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.