महाकुंभ 2025 से चर्चा में आईं माला बेचने वाली मोनालिसा (Monalisa) अब एक्ट्रेस बन गई हैं. उनका पहला म्यूजिक वीडियो 14 जून यानी आज रिलीज कर दिया गया है. एक्टर उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'सादगी' में नजर आ रहीं मोनालिसा को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 'वायरल गर्ल' के नाम से मशहूर मोनालिसा के वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब उनका पहला गाना रिलीज होने के बाद एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. दरअसल, वो इस वीडियो में अपने को-स्टार उत्कर्ष सिंह के साथ नजर आ रही हैं और अपनी कमाई को लेकर बात कर रही हैं. आइए जानते हैं कि मोनालिसा ने अपनी कमाई को लेकर क्या कहा है.
मोनालिसा ने कमाई को लेकर कही ये बात
मोनालिसा से सवाल किया गया कि लोगों का कहना है कि वह लाखों और करोड़ों रुपये कमा रही हैं. इस पर मोनालिसा ने जवाब देते हुए कहा, 'बाबा महाकाल और गंगा मइया की कृपा है, थोड़ा-बहुत आ रहा है. और अगर लोगों की बात सच हो जाए तो करोड़ों और अरबों भी आए तो अच्छा है.' इस तरह से मोनालिसा ने बताया है कि वह कितना कमा रही हैं. हालांकि, 'वायरल गर्ल' ने खुलकर अपनी कमाई का अमाउंट नहीं बताया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी मोनालिसा की करोड़ों में कमाई की अटकलें लगाई जा रही थीं जो कि गलत निकली थीं.
View this post on Instagram
मोनालिसा का म्यूजिक वीडियो 'सादगी' किया जा रहा पसंद
बताते चलें कि मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह का म्यूजिक वीडियो 'सादगी' अनाउंस के समय से ही सुर्खियों में रहा है. मोनालिसा के डेब्यू म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी बज बना हुआ था. मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह का म्यूजिक वीडियो 'सादगी' को आप यूट्यूब पर उत्कर्ष सिंह नाम से बने पेज पर देख सकते हैं. इस म्यूजिक वीडियो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें मोनालिसा का हर अंदाज उनके फैंस का ध्यान खींच रहा है और उनकी खूबसूरती पर वह फिदा हो रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates