'वायरल गर्ल' मोनालिसा (Monalisa) जब से चर्चा में आई हैं तब से सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा के तमाम चाहने वाले फैंस को उनका अंदाज खूब पसंद आता है. उनसे जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही फैंस भी एक्टिव हो जाते हैं और जमकर रिएक्शन देते हैं. अब मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गुस्से में नजर आ रही हैं और उन्हें पिस्टल तान दी है. उनका ये वीडियो वायरल होते ही लोग कमेंट कर रहे हैं. आइए देखते हैं कि मोनालिसा के इस नए वीडियो पर लोगों ने क्या कमेंट किए हैं.
मोनालिसा का नया वीडियो वायरल
मोनालिसा शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह गुस्से में नजर आ रही हैं और पिस्टल निकालकर तान देती हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में साल 1989 में सिनेमाघरों रिलीज हुई फिल्म 'चालबाज' का गाना 'तेरा बीमार मेरा दिल' बज रहा है. मोनालिसा का ऐसा अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए. उनके इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'गजब मौज कर दी.' एक यूजर ने लिखा है, 'अब किसे जान से मारोगी वो तो बताओ?' एक यूजर ने लिखा है, 'फूलन देवी.' एक यूजर ने लिखा है, 'क्यूट है तुम्हारी स्टाइल मोनालिसा.' इस तरह से लोग मोनालिसा के वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. मोनालिसा का नया वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.
मोनालिसा को मिली है ये फिल्म
बताते चलें कि मोनालिसा प्रयागराज में महाकुंभ में माला बेचने के लिए पहुंची थीं और यहां से अपनी खूबसूरत आंखों के चलते काफी ज्यादा पॉपुलर हो गईं. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में कास्ट कर लिया था. इसके बाद से मोनालिसा एक्टिंग क्लास वीडियो के अलावा बॉलीवुड के तमाम गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर दिखाती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates