Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'तुम तो धोखेबाज हो', 'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने नया वीडियो शेयर कर किससे कही ये बात?

Monalisa New Video: महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा ने अपना नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 'वायरल गर्ल' का ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: April 5, 2025 3:08 PM IST

'तुम तो धोखेबाज हो', 'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने नया वीडियो शेयर कर किससे कही ये बात?

प्रयागराज के महाकुंभ में इंदौर से माला बेचने आईं मोनालिसा (Monalisa) अपनी खूबसूरत आंखों से इतना चर्चा में आ गईं कि लोग उन्हें 'वायरल गर्ल' के नाम से जानने लगे.महाकुंभ से चर्चा में आने के बाद मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में कास्ट किया था. इसके बाद से मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनके पोस्ट काफी पसंद किए जाते हैं. अब मोनालिसा ने एक रील शेयर की है जो लोगों को पसंद आ रही है. आइए देखते हैं कि 'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने रील में क्या शेयर किया है.

मोनालिसा का नया वीडियो हुआ वायरल

मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आए दिन नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं इसलिए उनके वीडियोज और फोटोज आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं. मोनालिसा ने अब नई रील शेयर की है, जिसमें वो साल 1996 में आई गोविंदा की फिल्म 'साजन चले ससुराल' के गाने 'तुम तो धोखेबाज' हो पर एक अन्य बच्चे के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. मोनालिसा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, तुम तो धोखेबाज हो.' वायरल गर्ल का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं. मोनालिसा का नया वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर हुए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम करने का मौका दिया था. बीते दिनों सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दरअसल डायरेक्टर पर एक महिला ने शोषण करने का आरोप लगाया था. महिला ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने काम दिलाने के नाम पर उनका शारीरिक शोषण किया है और उनका तीन बार गर्भपात करवाया है. इसके बाद मोनालिसा के फैंस चिंतित हो गए थे कि अब उनकी फिल्म कैसे बनेगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.