बंगाल में PM Modi के कटआउट के साथ लड़की ने की गंदी हरकत, Kissing Video वायरल होते ही मचा बवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पीएम मोदी के पोस्टर के साथ गंदी हरकत करती नजर आ रही है. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 6, 2026 7:18 PM IST

PM Modi Poster Kissing Video Viral: पश्चमि बंगाल की सियासत इन दिनों टीएमसी (TMC) की करारी हार और बीजेपी (BJP) की ऐतिहासिक जीत को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है. राज्य के कोने-कोने में भाजपा सपोटर्स पार्टी की जीत का जश्न मना रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की मर्यादाओं को तार-तार करती नजर आ रही है. एक युवती का पीएम मोदी (PM Modi) के पोस्टर के साथ गंदी हरकत करते हुए वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप के वायरल (Viral Video) होते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया है.

Viral Video में गंदी हरकत करते कैद हुई लड़की

वायरल हो रहा वीडियो (Viral Video) किसी कस्बे का नजर आ रहा है, जहां एक घर की दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर लगा हुआ है और आसपास कई सारे लोग मौजूद हैं. वहीं एक लड़की आती है और पीएम मोदी के पोस्टर पर वो लिपलॉक करने लगती हैं. वहीं वीडियो में कुछ और लोग नजर आ रहे हैं, जो लड़की की इस हरकत से हंसने लगते हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो अब आग की तरह फैल रहा है. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि, ये वायरल वीडियो कब का और कहां का है.

Video देख यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, जहां कुछ यूजर्स इसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक प्रचार और भ्रामक प्रसार से जोड़ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में धमाकेदार जीत के बाद अब ये वीडियो एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों की संख्या में लोग इस लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में BJP को कितनी सीटों पर जीत मिली?

आपको बता दें कि, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसके नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए गए. इसमें भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर शानदार जीत हासिल पहली बार राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाई. वहीं टीएमसी को सिर्फ 80 सीटों पर जीत मिली. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…