रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर का पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' के विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म से पैर खींचने के चलते FWICE ने उन्हें बैन करने की डिमांड की थी. इसके बाद रणवीर सिंह को लेकर फैंस से लेकर सिलेब्स तक प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच उनका एक पुराना डांस वीडियो चर्चा में आ गया है. दरअसल, रणवीर सिंह ने कई साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karsima Kapoor) के साथ उनके गाने 'सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे' (Sarkai Lo Khatiya Jada Lage) पर डांस किया था. दोनों सितारों का अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था. अब एक बार फिर डांस वीडियो वायरल होने से रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर चर्चा में आ गए हैं.
बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर ने गाने 'सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे' पर जबरदस्त डांस किया है. इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर एक सोफे पर बैठे नजर आते हैं और गाना 'सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे' बजता है तो दोनों खास अंदाज में डांस स्टेप करते हैं. रणवीर सिंह सोफे पर सरकते हैं तो करिश्मा कपूर उनकी तरफ सरकती हैं. बताते चलें कि साल 2017 में ये वीडियो अपने एक्स हैंडल से शेयर किया था, उस समय भी इसे काफी पसंद किया गया था. गौरतलब है कि गाना 'सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे' करिश्मा कपूर और गोविंदा की फिल्म 'राजाबाबू' का है. ये गाना काफी चर्चा में रहता है.
Serendipity!!!!Courtesy Raja Babu!!Posted a random video from set ystrday & who do I meet at the airport 2 hrs later!!! Wow!?❤️ #loloforlife pic.twitter.com/0T1GQSiwub
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) September 9, 2017
रणवीर सिंह फिल्म 'डॉन 3' के विवादों के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं. इससे पहले फिल्म 'धुरंधर' को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस तरह से रणवीर सिंह बीते 6 महीने से खबरों में बने हुए हैं. अब रणवीर सिंह का करिश्मा कपूर के साथ का पुराना डांस वीडियो वायरल हो रहा है. रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात तो बीते 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' ने इंडियि बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म की दुनियाभर कमाई 3000 करोड़ रुपये पार हो गई थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.