आखिर कौन है Ines Garcia? जिसने बनाया Barcelona फुटबॉलर Lamine Yamal को अपना दीवाना

Who Is Inés García: अपनी इस रिपोर्ट में हम जानीमानी इंफ्लूएंसर इनेस गार्सिया के बारे में बात करने वाले हैं, जिनका नाम बार बार स्पेन के स्टार फुटबॉलर लामिन यामल के साथ जोड़ा जा रहा है. चलिए जानते हैं वो कौन हैं?

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: June 11, 2026 12:56 PM IST

Who Is Inés García: सोशल मीडिया अब एक ऐसी जगह बन चुका है जिसकी नजर से कोई नहीं बच सकता. एक समय था जब लोग अपने पसंदीदा सितारे को फॉलो करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया करते थे. हालांकि आज के समय में फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपने पसंदीदा सितारे पर नजर रखते हैं. आज हम अपनी इस रिपोर्ट में स्पेन के स्टार फुटबॉलर लामिन यामल (Lamine Yamal) के बारे में बात करने वाले हैं जो कि अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. बार्सिलोना स्टार का नाम बीते कुछ समय से जानीमानी इंफ्लूएंसर इनेस गार्सिया के साथ जोड़ा जा रहा है. यही वजह है जो लोग इनेस गार्सिया (Inés García) के बारे में बात कर रहे हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इनेस गार्सिया कौन हैं. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इनेस गार्सिया के बारे में बताने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इनेस गार्सिया स्पेन की जानीमानी इंफ्लूएंसर हैं. इसके अलावा इनेस गार्सिया एक मॉडल के तौर पर भी काम करती हैं.

कौन हैं इनेस गार्सिया?

इनेस गार्सिया लाइफस्टाइल, फैशन और ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं, यही वजह है जो इनेस गार्सिया ने बहुत सी फेमस पत्रिकाओं और ब्रांड्स के साथ भी काम किया है. इनेस गार्सिया स्पेन के सेविला की रहने वाली हैं. सोशल मीडिया पर इनेस गार्सिया जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं. यही वजह है जो इनेस गार्सिया की एक हरकत फैंस की नजरों में आ जाती है. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब इनेस गार्सिया को बार्सिलोना की जीत के बाद लामिन यामल के साथ देखा गया था. लामिन यामल के साथ उनकी बहुत से तस्वीरें वायरल हुई थीं.

उड़ी लामिन यामल के डेटिंग की अफवाह

तस्वीरें सामने आते ही लोगों को लगने लगा कि लामिन यामल और इनेस गार्सिया एक दूसरे क डेट कर रहे हैं. अब कोई सरेआम एक दूसरे का हाथों में हाथ थामकर घूमेगा तो लोग शक करेंगे ही. यही वजह है जो इस समय सोशल मीडिया पर लामिन यामल और इनेस गार्सिया को लेकर कानाफूसी चल रही है. सोशल मीडिया पर लगातार लामिन यामल और इनेस गार्सिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लोग लामिन यामल और इनेस गार्सिया को शानदार कपल बता रहे हैं. वहीं तस्वीरों में इनेस गार्सिया का लुक भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. फैंस को लगता है कि लामिन यामल और इनेस गार्सिया एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं. हालांकि इस जोड़ी ने बहुत से फैंस का दिल भी तोड़ दिया है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…