अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपने आयुष्मान खुराना की 'अंधाधुन' तो जरूर देखी होगी. इस फिल्म की कहानी में एक सेकेंड के लिए भी आप नजर नहीं घुमा सकते हैं. इसकी कहानी आपको अंतिम तक बांधे रखती है और इसका क्लाइमैक्स भी जबरदस्त है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसी फिल्म का एक मलयालम वर्जन भी है जो आजकल ओटीटी पर गदर मचा रहा है? चलिए आज बात करते हैं फिल्म 'भ्रमम' (Bhramam) की, जो इन दिनों जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. अगर आपको डार्क कॉमेडी और मिस्ट्री पसंद है, तो 'भ्रमम' एक बार देखी जा सकती है.
मलयालम फिल्म का जलवा
बात साल 2018 की है, जब श्रीराम राघवन ने 'अंधाधुन' बनाकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. तबु की चालाकी और आयुष्मान की वो अंधी एक्टिंग ने सबको हिला डाला था. इसी फिल्म की जबरदस्त कामयाबी को देखते हुए साल 2021 में मलयालम में इसका रीमेक बनाया गया, जिसका नाम रखा गया 'भ्रमम'. 4 मार्च को यह फिल्म जियो हॉटस्टार की टॉप-10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही है. अगर आपने हिंदी वाली फिल्म मिस कर दी है या आप पृथ्वीराज सुकुमारन के फैन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक बढ़िया वीकेंड वॉच हो सकती है.
स्टारकास्ट और रेटिंग का खेल
इस फिल्म को रवि के चंद्रन ने डायरेक्ट किया है. इसमें साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं, साथ ही ममता मोहनदास और उन्नी मुकुंदन ने भी तगड़ा काम किया है. हालांकि, रेटिंग के मामले में यह अपनी ओरिजिनल फिल्म से थोड़ी पीछे रह गई. इसकी IMDb रेटिंग 5.7 है. वहीं अगर आयुष्मान खुराना वाली 'अंधाधुन' की बात करें, तो उसका लेवल ही अलग था. 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 92 करोड़ का बिजनेस किया और 35 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए. इसकी IMDb रेटिंग आज भी 8.2 की धांसू लेवल पर है.
जियो हॉटस्टार पर और क्या-क्या है ट्रेंडिंग?
सिर्फ 'भ्रमम' ही नहीं, ओटीटी पर इस वक्त मनोरंजन का फुल डोज मिल रहा है. अगर आप कंफ्यूज हैं कि क्या देखें, तो टॉप-10 लिस्ट पर नजर डाल लीजिए. कलर्स का शो 'लाफ्टर शेफ्स' नंबर 1 पर बना हुआ है, जहां कुकिंग के साथ कॉमेडी का तड़का लग रहा है. वहीं करण कुंद्रा और सनी लियोनी के होस्टिंग वाले शो स्पिलिट्सविला 16 का युवाओं में भारी क्रेज है. कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया हुआ है. सर्वाइवल और थ्रिलर के शौकीनों के लिए 'डेड सी' चौथे नंबर पर है. हॉरर लवर्स 'ब्लैक फोन 2' को पांचवें नंबर पर पसंद कर रहे हैं. इसके बाद लिस्ट में गेम ऑफ थ्रोन्स, एनाकोंडा, और बच्चों का फेवरेट डोरेमॉन भी शामिल हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates