Aditya Chopra rejects Amazon's 400 cr Deal: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने यशराज बैनर की 4 फिल्मों के लिए 400 करोड़ रुपये की डील की पेशकश की है। कोरोना वायरस महामारी के दौर में सिनेमाघर बंद पड़े हैं, जिस कारण निर्माता अपनी फिल्में ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। अमेजन यशराज बैनर की 4 अपकमिंग फिल्मों को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना चाहता है ताकि उन्हें अच्छे सब्सक्राइबर मिल पाएं। हालांकि आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने यह डील ठुकरा दी है।
ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन प्राइम वीडियो ने आदित्य चोपड़ा के सामने 'बंटी और बबली 2', 'शमशेरा', 'पृथ्वीराज' और 'जयेशभाई जोरदार' जैसी फिल्मों को खरीदने की पेशकश की थी। इन फिल्मों के लिए अमेजन की तरफ से 400 करोड़ रुपये की पेशकश की गई लेकिन आदित्य चोपड़ा ने इसे ठुकरा दिया है।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, ‘अमेजन प्राइम वीडियो यशराज बैनर के साथ हाथ मिलाना चाहता है लेकिन निर्माता आदित्य चोपड़ा को लगता है कि उनकी फिल्में बड़ी स्क्रीन के लिए बनी हैं। इन्हें ओटीटी पर रिलीज करने का मतलब नहीं बनता है। इसी कारण उन्होंने यह फिल्म डील ठुकरा दी है।’
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, ‘यशराज बैनर की फिल्में बड़े पर्दे के लिए ही बनाई जाती हैं। यशराज की फिल्मों का स्तर सभी को पता है। ऐसे में आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्में ओटीटी पर रिलीज करने के मूड में नहीं हैं। वो कुछ दिन इंतजार करेंगे और जब महाराष्ट्र में थिएटर्स खुल जाएंगे, वो अपनी फिल्में रिलीज करेंगे।’ वैसे आपको क्या लगता है, आदित्य चोपड़ा ने यह फैसला लेकर सही किया है या नहीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।